Weekly Tarot Horoscope (2nd-8th June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये हफ्ता मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई कार्य रुका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए माता-पिता का साथ प्राप्त होगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहें। सेहत को लेकर जो चिंता थी वो दूर हो जाएगी।
उपाय- सूर्य चालीसा का पाठ करें। 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 5

वृष- इस हफ्ते वृष राशि के जातक व्यापार को लेकर कुछ जरुरी निर्णय ले सकते हैं। परिवार के कुछ लोगों के साथ आपका मन-मुटाव होने की सम्भावना है। विवाह योग्य किसी व्यक्ति का विवाह होने की सम्भावना है। अपनी घर की बातें किसी के साथ शेयर न करें। फोन के माध्यम से कोई जरुरी जानकारी आपको मिल सकती है। सेहत में अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
उपाय- शनि देव को तेल अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 4

मिथुन- इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा। शुरुआत के कुछ दिन थोड़े परेशान करेंगे लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। कोई भी काम करने के लिए जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। संतान के करियर को लेकर कोई जरुरी फैसला लेंगे। बीपी और शुगर के मरीज अपने खान-पान पर खास ध्यान दें।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कर्क- इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना है। पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। जीवन में जो मानसिक परेशानियां चल रही थी वो समाप्त हो जाएंगी। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्किल्स पर भी ध्यान देंगे। इस हफ्ते सेहत को लेकर चिंता नहीं रहेगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

सिंह- सिंह राशि के जातक इस हफ्ते जो भी निवेश करेंगे वहां से फायदा मिलेगा। आपके काम की वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ने की समभावना है।  स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक से दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय- मां लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू का दान करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6

कन्या- नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए ये सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। व्यापार के हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं तो उससे निजात मिलने की सम्भावना है। परिवार में यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था तो उसका भी हल मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  
उपाय- रुद्राक्ष धारण करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

तुला- तुला राशि के जातक इस सप्ताह किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए ये सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। घर के बुजुर्गो की सेहत का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग नौकरी का वेट कर रहे हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।
उपाय- कबूतर के लिए बाजरा डालें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी जरुरी कार्य को नजरअंदाज न करें। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपकी किसी बात से परिवार में बहस होने की सम्भावना है। संतान के करियर को लेकर जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। प्राइवेट नौकरी वाले अपने नौकरी चेंज करने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- केसर युक्त जल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

धनु- धनु राशि के जातक इस सप्ताह काफी बिजी रहने वाले हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। बहुत समय से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतें। किसी जगह धन निवेश किया हुआ था वहां से मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 9

मकर- इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के जीवन में नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपनी सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का भरपूर प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक इस सप्ताह परिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। अचानक से कोई पुरानी बीमारी उभर के वापिस आ सकती है। वीक की शुरुआत में जो भी काम करेंगे उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। युवा वर्ग अपने मेहनत के दम पर नई नौकरी पाने में कामयाब होंगे। कोई नया मकान या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- अनाथ या भूखे बच्चों को खाना खिलाएं।
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

मीन- मीन राशि के जातक इस सप्ताह काफी खुश रहने वाले हैं। जो लोग कपड़ों का या फिर ऑनलाइन व्यापार करते हैं उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। विदेश जाने का प्लान बन सकते हैं। नौकरी की किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। युवा वर्ग करियर से जुड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय- इस सप्ताह गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News