Weekly Tarot Horoscope (26th May-1st June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे। नौकरी में कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। यदि कोई रिश्तेदार रूठा हुआ था तो उसके साथ मन-मुटाव भी दूर हो जाएगा। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। घर की साज-सज्जा के लिए खरीदारी कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- राहु के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

वृष-अगर आपके ऊपर कोई कर्जा चल रहा था तो वो भी इस हफ्ते दूर हो जाएगा। आपके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह खर्चो में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ज्यादा काम की वजह से सेहत खराब हो सकती है।
उपाय-  शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। नौकरी में सैलरी बढ़ने की मांग पूरी हो जाएगी। कारोबार में किसी जगह निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती हुई दिखाई देगी। पुराने समय से चल कर्ज भी इस सप्ताह खत्म हो जाएगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
उपाय-  शनि मंदिर में दर्शन करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-  8

कर्क- इस वीक भूमि-भवन या कारोबार आदि में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना होने की सम्भावना है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, सोच-समझ कर ही बोलें।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

सिंह- इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी का प्लान बना रहे हैं तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवाओं को अपने करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। छात्रों के द्वारा पढ़ाई के लिए की गई मेहनत सफल हो जाएगी। पैसों से जुड़ी किल्लत दूर होती हुई दिखाई देगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

कन्या- इस सप्ताह कारोबार में आपको मनचाहे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ चल रहा विवाद भी ठीक हो जाएगा। नौकरीपेशा वालों के लिए ये समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। युवाओं के जीवन में आगे बढ़ने की मेहनत रंग लाती हुई दिखाई देगी। आंखों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 4

तुला- तुला राशि के जातक इस सप्ताह किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। धन की दृष्टि से ये सप्ताह काफी सही रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय बना रहेगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके काम में अड़चने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- बेसन के लड्डू वितरित करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस हफ्ते कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के जीवन से पढ़ाई-लिखाई वाली सारी समस्या दूर हो जाएगी। सप्ताह के अंत में धन की आवक बढ़ती हुई नजर आएगी।
उपाय- श्रीदुर्गा जी के मंदिर में एक चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

धनु- इस वीक धनु राशि वालों के जीवन में सारी परेशानी खत्म होती हुई दिखाई देगी। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रुका हुआ धन आपको वापिस मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। वीक के मध्य में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

उपाय- शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मकर- इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को आगे बढ़ने के भरपूर मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी योजना बनाएंगे वो सफल हो जाएगा। हफ्ते के मध्य में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। व्यापार में जो समस्या चल रही थी वो अब किसी की मदद से दूर हो जाएगी। घर से जुड़ा कोई भी फैसला दिमाग से नहीं बल्कि दिल से लें।
उपाय-  घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपकी किसी बात से साथी की भावना आहत हो सकती है। किसी से सलाह किए बिना निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध के लिए ये सप्ताह बहुत ही बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो जाएगी।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

मीन- मीन राशि के जातक अपने व्यापार का कोई सीक्रेट किसी के साथ शेयर न करें। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  घर-परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा संभव है। कठिन समय में  पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी से भी राहत मिलने की सम्भावना है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी। विदेश जाने का प्लान बन सकता है।
उपाय- श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News