Weekly Tarot Horoscope (10th-16th March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  मेष राशि वालों इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में मन व्यापार को लेकर चिंतित रह सकता है। बेवजह की चिंता डिप्रेशन का कारण बन सकती है। युवा वर्ग इस वीक काफी खुश रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन साथ-साथ सेविंग पर भी ध्यान दें। सेहत की दृष्टि से ये सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है।
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक-  2

वृष- वृष राशि के जातक इस सप्ताह काम के लिहाज से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। घर के बच्चों की सेहत को लेकर अनदेखी न करें। जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो जातक बैंक में काम करते हैं उनको छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-अतिथियों की सेवा करें।
शुभ रंग- महरून
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मिथुन- मिथुन राशि के जीवन में जो परेशानियां चल रही थी वो समाप्त होती हुई दिखाई देंगी। छात्र खेल-कूद के चक्कर में अपना नुकसान न कर बैठें। सेहत को सही रखने के लिए हेल्थी डाइट को फॉलो करेंगे। युवाओं को करियर के लिहाज से मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय- शिव मंदिर में जाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- कर्क राशि के जातक जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ज्यादा से ज्यादा समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। घर के ज्यादा काम की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। बिना सोचे-समझे किसी जगह निवेश करने से बचें।
उपाय- कुछ मीठा खाकर ही घर से बाहर जाएं।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

सिंह- सिंह राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग अपने बुद्धि-विवेक के साथ हर कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापारी वर्ग किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। छात्र अपनी पढ़ाई को मन लगाकर करें। बात करें सेहत की तो घुटनों का दर्द सता सकता है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

कन्या- ये सप्ताह नौकरी के लिहाज से बेहद ही शुभ रहने वाला है। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर कोई ऑनलाइन काम कर रहे हैं तो वहां से मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

तुला- तुला राशि के जातक जिनका अपना कारोबार है उन्हें सोच से भी ज्यादा फायदा मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में कोई मीठा बनकर आपसे काम निकलवाने की कोशिश करेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। पढ़ाई-लिखाई लिहाज से ये सप्ताह थोड़ा ढीला रहेगा। युवा वर्ग काम के बीच में अपने आलास को न आने दें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक इस वीक कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। अगर किसी रिश्तेदार के साथ विवाद चल रहा था तो वो भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा। युवाओं का मन घूमने-फिरने को करेगा। नींद न पूरी होने की वजह से मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। सप्ताह के अंत समय में पार्टनर के साथ लंच या डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

धनु- धनु राशि के जातक इस वीक काम के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाले हैं। रुके हुए कई अधूरे काम पुरे हो जाएंगे। अगर किसी को पैसा उधार दिया था वो वो भी वापिस मिलने की सम्भावना है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी परिश्रम करेंगे। वीक में मध्य में कोई प्रॉपर्टी खरीदने का भी प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान कैंसिल हो सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मकर- इस वीक मकर राशि के जातक खुद को काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। नौकरी के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात को लेकर चर्चा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

कुंभ- कुम्भ राशि वालों अगर प्रमोशन के रास्ते में अगर कोई रूकावट का सामना करना पड़ रहा था तो वो भी ठीक हो जाएगा। युवा वर्ग अपने हर काम को काफी गहराई से करेंगे। इस राशि की महिलाएं ज्यादा समय घर के कामों में बिताएंगी। बाहर का खान-पान पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इस वीक कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- भगवान विष्णु को मिठाई अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि के जातक इस सप्ताह समाज में काफी मान-सम्मान कमाएंगे। आपके काम को देखकर माता-पिता का सर फक्र से ऊँचा हो जाएगा। जो जातक शादी के इंतजार में थे उनकी तलाश खत्म होने की सम्भावना है। बढ़ता वजन बीमारियों को बुलावा दे सकता है। घर में किसी फंक्शन की वजह से बच्चें पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News