Weekly Tarot Horoscope (25th February-2nd March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Feb 25, 2024 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: ये हफ्ता आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें मुनाफा मिलने की सम्भावना है। विदेश जानें की मनोकामना पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। किसी रिश्तेदार की तरफ से गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चला रहेगा। छात्रों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। 
उपाय: शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6


वृष राशि: इस हफ्ते व्यापार के काम से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। सेहत को लेकर जो परेशानी थी वो भी ठीक हो जाएगी। परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी भरा समय बिताएँगे। किसी परिजन की तरफ से शुभ सुचना मिलने की सम्भावना है।
उपाय: माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे। करियर के लिहाज से युवाओं के लिए समय बेहद ही बेहतरीन रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचना होगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। 
उपाय: मीठा खाकर घर से बाहर जाए।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग राजनीती से जुड़े हैं उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट का काम करने वालों को मुनाफा प्राप्त होगा। व्यापार में अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। हाथ-पैर में सूजन रहेगी। शुगर के मरीज समय-समय पर डॉक्टर के पास जाएं। 
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 7


सिंह राशि: घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। घर के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। बात करें सेहत की तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। 
उपाय: केले के पेड़ पर जला चढ़ाए।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 4

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक इस हफ्ते दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य को कोई बात बुरी लगने की सम्भावना है। घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। जरूरी कामों को समय पर निपटा लें तो ही बेहतर रहेगा।
उपाय: सोमवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

तुला राशि: जो काम लम्बे समय से रुका हुआ था वो पूरा हो सकता है। ऑफिस में कोई जरुरी जानकारी आपको मिलेगी। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जो लोग सरकारी नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं तो उनके लिए भी समय बेहतर रहेगा। समाज के मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। सेहत की दिक्कत को नजरअंदाज न करें। 

उपाय: मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों का मन इस हफ्ते किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने कारोबार के मामले में दखलंदाजी न करने दें। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही बेहतर रहेगा। इस हफ्ते कोई मकान या दुकान खरीद सकते हैं। छात्र आपकी परीक्षा की तयारी में लगे रहेंगे।
उपाय: कपूर के साथ आरती करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

धनु: धनु राशि के जातक इस हफ्ते काफी बिजी रहेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। ठगी और अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। राजनीती के लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
उपाय: मंदिर के जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा-  उत्तर 
शुभ अंक- 2

मकर राशि: ये सप्ताह मकर राशि वालों के लिए धन के लिहाज से काफी बेहतर रहेगा। व्यापार के लिए समय पहले से ज्यादा बेहतर रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बढ़िया रास्ते मिलेंगे।
उपाय: खाने-पीने का समान दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि: धन आगमन के लिहाज से ये हफ्ता आपके लिए बेहद ही बेहतर रहेगा। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिये क़ाफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। शुभ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी मनोरंजन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

मीन राशि: किसी नई कंपनी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। शादीशुदा जातकों का जीवन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी परेशानी को अनदेखा करें। किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई काम अधूरा रह सकता है। व्यापार के लिहाज से ये हफ्ता बेहद ही शानदार रहने वाला है। 
उपाय: शनि देव की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

Prachi Sharma

Advertising