Weekly Tarot Horoscope (14th May-20th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Jan 14, 2024 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक इस हफ्ता काफी बिजी रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर अपना कारोबार कर रहे हैं तो उसमें मनचाही सफलता मिलेगी लेकिन उससे पहले काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहते हैं उनके लिए हफ्ते के मध्य का समय काफी बढ़िया है। अपने घर की बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

वृष- ये सप्ताह बहुत ही खुशियों से भरा रहने वाला है। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनके लिए भी समय बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनको परीक्षा के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़ा कोई नया फैसला ले सकते हैं। वृष राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मिथुन- व्यापार के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बात करें नौकरी वालों की तो उनको काम में तारीफ सुनने को मिलेगी। मिथुन राशि के छात्रों को परीक्षा के लिए काफी मेहनत करनी प पड़ेगी, तब ही फल मिलेगा। हाथ-पैर में दर्द होने की सम्भावना है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कर्क- कर्क राशि के जातक इस हफ्ते परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। युवा वर्ग अपनी आदतों में सुधार करने के बारे में विचार करेंगे। त्योहारों का मौसम होने की वजह से थोड़े खर्चें बढ़ने की सम्भावना है। धैर्य के साथ काम करेंगे तो ही सफलता प्राप्त होगी। बेवजह का लड़ाई-झगड़ा आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, ध्यान रखें।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

सिंह- जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको इस हफ्ते कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग अपनी हर जिम्मेदारी को बहुत ही बखूबी निभाएंगे। अपने खर्चे पर थोड़ा लगाम लगाएं नहीं तो बजट डगमगा सकता है। अगर किसी जगह निवेश किया हुआ है तो वहां से फायदा मिलने की सम्भावना है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें, चोट लगने की सम्भावना है।
उपाय- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

कन्या- इस वीक कोई अधूरा सपना पूरा होता हुआ दिखाई देगा। बढ़िया नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दशा सही होती हुई दिखाई देगी। पब्लिक फंक्शन में जाएंगे वहां बहुत से नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बात करें सिंगल लोगों की तो उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। रिश्तेदारों के साथ जो मन-मुटाव चल रहा था तो ठीक हो जाएगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

तुला- सप्ताह की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ होगी और आपको काम में सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन मंगलवार से आय में कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय कुछ ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा। अचानक से परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
उपाय- लक्ष्मी मां की आराधना करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए-नए मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं दूर का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत की बात करें तो बल झड़ने की समस्या रहेगी।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

धनु- धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहना होगा। व्यापार में किसी अजनबी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। बेवजह के फिजूलखर्ची से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बात करें युवाओं की तो उन्हें आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत को सही रखने के लिए योग पर ध्यान देंगे।
उपाय- चावल का दान मंदिर में करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मकर- इस सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर काबू रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के अंत का समय भी आपके अनुकूल है। मंगलवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कुंभ- सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। सरकारी काम में अभी निवेश न करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। कागजों से संबंधित किसी भी मामले में विशेष सावधानी बरतें। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। काम से संबंधित अपनी बातों को किसी के साथ साझा न करें।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल दें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

मीन- सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। ऑफिस में नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिसके कारण दिनचर्या व्यस्त हो सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नींद न आने के कारण थकान महसूस करेंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।
उपाय- जरूरतमंद की सहायता करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3
 

Prachi Sharma

Advertising