Weekly Tarot Horoscope (31st March- 6th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Mar 31, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहद ही रोमांचक रहने वाला है। नौकरी के साथ कुछ काम करने का भी प्रयास करेंगे। कारोबारियों के लिए ये सप्ताह बहुत बिजी रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी अगर कोई समस्या है तो वो हफ्ते के अंत तक खत्म हो जाएगी। बेवजह के वाद-विवाद से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
उपाय- शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृष- वृष राशि के जातकों को ऑफिस से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। व्यापार के हर काम को बहुत ही बारीकी के साथ करें। प्रेम संबंध इस हफ़्ते मज़बूत बने रहेंगे।  छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने मान-सम्मान में साथ समझौता न करें।
उपाय- आटे में चीनी चीटियों को डालें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मिथुन- ये वीक मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के अंत तक आर्थिक दशा भी बेहतर होती हुई नजर आएगी। लोगों की सेवा कर के मन को संतुष्टि मिलेगी। सप्ताह के अंत में सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा लेकिन बाद में सही हो जाएगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कर्क- अगर पहले कभी किसी जगह निवेश किया हुआ है तो इस हफ्ते आपको इसमें लाभ देखने को मिल सकता है। मध्य में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने की सम्भावना है। इच्छाओं की पूर्ति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। घर में सुख-शांति से भरा माहौल बना रहेगा। अगर किसी बात को लेकर परेशान है तो किसी के साथ अवश्य शेयर करें।
उपाय- तकिए के नीचे कपूर रखकर सोएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

सिंह- इस सप्ताह न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में बहुत काम करना पड़ सकता है। बच्चो की गुस्से की आदतों पर या चिड़चिड़े पन को लेकर परेशान रहेंगे।  प्रेमी जोड़ो और नए रिश्तों के लिए ये वीक बेहद ही शुभ है। वीकेंड पर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बात करें सेहत की तो इसमें भी बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
उपाय- घर के ईशान कोण में रोजाना देसी घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

कन्या- ये हफ्ता कन्या राशि के जातकों के लिए जीवन में सकारात्मक मोड़ लेकर आएगा। आर्थिक दशा भी पहले से ज्यादा मजबूत होती हुई दिखाई देगी। हफ्ते के मध्य में धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगा। किसी को बात को लेकर सेहमा हुआ या बोझिल महसूस कर सकते हैं। पार्टनर आपको कहीं दूर घुमाने ले जा सकता है। बाल झड़ने की समस्या ठीक हो जाएगी।
उपाय- अंतिम रोटी पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

तुला- इस वीक अपने काम को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। कारोबार में काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। अपने भय से बाहर निकालने के लिए किसी बड़े की मदद लेनी पड़ सकती है। युवा वर्ग बड़े से बड़े मसलों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। घरवालों के सामने कोई भी बात बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। खान-पान में सुधर करें, सेहत खराब होने की सम्भावना है।
उपाय- गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस सप्ताह की शुरुआत में ही कोई खास खबर सुनने को मिलेगी। अगर नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो लोग अपना खुद का काम करना चाहते हैं उन्हें लोन लेना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में किसी तरह के वाद-विवाद से बचें। घर की मरम्मत से जुड़े काम करवाने का प्लान करेंगे।
उपाय-  भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

धनु- इस वीक की शुरुआत में ही अपना माइंड फ्रेश करने के लिए कहीं दूर घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यापार में बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। कानूनी मामलात भी टलते हुए नजर आ सकते हैं। टाइम के साथ-साथ दोस्तों के साथ दूरियां भी बढ़ती जाएंगी। वीक के अंत में अचानक से घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- इस सप्ताह सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी निर्णय को लेने के लिए घर के बड़ों से विचार-विमर्श अवश्य करें। युवा वर्ग किसी नई जगह जाकर नए दोस्त बनाएंगे। बिना वजह का दिखावा आपको ही परेशानी में डाल देगा। कोई नया वाहन या भूमि खरीदने की योजना बनाएंगे। प्रेम के लिहाज से ये समय काफी बेहतर रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 8

कुंभ- इस वीक आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन के लिहाज से ये सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस वीक कुछ नए दोस्त बनेंगे और पुराने दोस्त बिछड़ेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बेवजह के तर्क-वितर्क से बचें। वीक के अंत में मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। सेहत से जुड़ी हर समस्या भी खत्म होती हुई दिखाई देगी।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मीन- इस वीक व्यापार में अपने उसूलों पर कायम रहें। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। अगर विदेश से जुड़ा कोई काम है तो उसमें भी बेतहाशा लाभ मिलने की सम्भावना है। बेवजह का कलह-क्लेश घर के माहौल को अशांत बना देगा। किसी जगह इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो उसे थोड़ा डिले कर दें। प्रेमी जोड़ों  के लिए भी ये हफ्ता मिला-जुला है।
उपाय- शिवलिंग पर जल के साथ काले तिल अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

Prachi Sharma

Advertising