Weekly Tarot Horoscope (17th- 23rd september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Sep 17, 2023 - 10:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हफ्ते के शरुआत में ही बिजनेस में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृष- इस वीक वृष राशि वालों को अपने आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशाी लोगों को इस हफ्ते अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। युवा अपना ज्यादा समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। सप्ताह के आखिर में  पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

मिथुन- बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में  यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी नई योजना या फिर किसी नए कारोबार को शुरु करने के बारे में सोचेंगे।
उपाय- तुलसी की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कर्क- इस सप्ताह किसी भी काम को बहुत ही सूझबूझ के साथ करने की जरूरत रहेगी। नया मकान या वाहन लेने का सपना पूरा होगा। साझेदार या फिर किसी मित्र पर आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें नहीं तो कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। तली हुई चीजों से परहेज करें।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।  
शुभ रंग- गुलाबी  
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

सिंह- यह हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह बगैर सोचे-समझे किसी योजना या सौदे में पैसा लगाने से बचना होगा। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। डाइटिंग के चक्कर में सेहत खराब कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कन्या- यह वीक थोड़ा कठिनाई भरा रहने वाला है। किसी भी काम को करने में शार्टकट को अपनाने की आवश्यकता है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी दुखद खबर सुनने को मिलेगी। हफ्ते के आखिर में माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से धोखा मिलेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

तुला- यह हफ्ता आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। प्रेम संबंध में हैं तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वीक के मध्य में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- इस हफ्ते सुखद समय व्यतीत होगा लेकिन सावधानी बनाएं रखें। वृश्चिक राशि वालों को अपने ऊपर आलस्य को हावी होने से रोकने की जरूरत है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संंतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भाई- बहन के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर सजगता बरतें, नीम-हकीम के चक्कर में न फंसे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

धनु- सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर अधिकारियों से मन-मुटाव हो सकता है। घर में चल रही किसी परेशानी को दूर करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। अवैध संबंध बन सकते हैं। पुरानी बीमारी उभरने के कारण शारीरिक कष्ट झेलनी पड़ सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

मकर- यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। वीक के मध्य में सत्ता और सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के युवाओं को किसी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।  
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कुंभ- यह वीक आपके लिए बहुत सारी सफलता और खुशियों को लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद खत्म होंगे। किसी के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। घर और बाहर दोनों जगह से लोगों का समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।
उपाय- गणेश जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

मीन- यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार को मनचाहा आकार देने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मुकदमा चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके हक में हो सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। हफ्ते के आखिर में अचानक से माता की सेहत बिगड़ सकती है।  
उपाय- माता दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।  
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

Niyati Bhandari

Advertising