Weekly Tarot Horoscope (20th-26th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Aug 20, 2023 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये वीक मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से भूमि-भवन लेने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। हफ्ते के मध्य में इस राशि की महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।  
उपाय- घर में सफाई करने के उपरांत गंगा जल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

वृष- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय को विस्तार करने की योजना पूरी होती हुई नजर आएगी। वीक के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर होने से राहत की सांस लेंगे। हफ्ते के आखिर में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों को इस सप्ताह बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।  
उपाय- घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मिथुन- सप्ताह के शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। वीक के मध्य में परिवार वालों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। हफ्ते के आखिर में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है।
उपाय- प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- इस सप्ताह के शुरुआत में ही कारोबार के सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए कहीं से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। हफ्ते का मध्य समय कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन की प्राप्ति हो सकती है।  
उपाय- तुलसी जी की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा-पश्चिम
शुभ अंक- 4

सिंह- यह वीक सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। हफ्ते के शुरुआत में ही व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सरकारी मामले में किसी अनुभवी की सलाह लेनी पड़ सकती है। छात्रों को इस हफ्ते बहुत सारी मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। वीक के आखिर में घर के किसी बुजुर्गों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदनवार लगाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-8

कन्या- इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को हफ्ते के मध्य में अचानक से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं, इस वीक आपके विरोधी सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन  
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

तुला- यह वीक आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, सप्ताह के मध्य में किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हफ्ते के आखिर में माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- बीते हफ्ते के मुताबिक यह वीक आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को नई योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपकी खुशियों में इजाफा करेगा। यह समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से शुभ और सकारात्मक रहने वाला है।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

धनु- यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होती नज़र आएगी। इस राशि के बच्चों के लिए यह हफ्ता बहुत ही मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। वीक के आखिर में पिता के घुटनों का दर्द बढ़ने की संभावना है।  
उपाय- गणपति जी की उपासना करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

मकर-  इस वीक अपने निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर अपने कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे।
उपाय- माता पार्वती और शिव की आराधना करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में जीवन की आवश्यकताएं बदल जाएंगी। हफ्ते के मध्य में छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- संतोषी माता की उपासना करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मीन- सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कामकाज में बदलाव या फिर आपके सिर पर ज्यादा काम का बोझ आ सकता है। किसी बात को लेकर घर वालों के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी भी सरकारी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। हफ्ते के आखिर में किसी रिश्तेदार के यहां से बुरी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग-सिल्वर  
शुभ दिशा- पश्चिम  
शुभ अंक- 9
 

Niyati Bhandari

Advertising