Weekly Tarot Horoscope(26th february-4th march): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Feb 26, 2023 - 08:05 AM (IST)

  शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। साथी से प्यार भरा उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मन को सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, नीम-हकीम से दूर रहें।
उपाय- शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा- उत्तर-पश्चिम
शुभ अंक- 3

वृष- इस वीक अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, जिम्मेदारी से कार्य करें। किसी की सलाह पर चलेंगे तो नुकसान हो सकता है, अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। कारोबार में अचानक से आई मंदी बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। ऋण और रोग से बच कर रहें। छात्रों को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। परिवार में किसी अनजान का हस्तक्षेप समस्याएं पैदा करेगा।
उपाय- हनुमत उपासना करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

मिथुन- इस हफ्ते पदोन्नति व वेतन वृद्धि की संभावना है। करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो बाद में पछतावा होगा। माता-पिता की बात को ध्यान से सुनें और उस पर अमल करें। छोटे-मोटे शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज न करें। कुंवारों को शादी के लिए मनचाहा रिश्ता प्राप्त होगा।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

कर्क- इस सप्ताह पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का हल मिलेगा।
उपाय- शिव मंदिर में डमरू बजाएं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन व सत्ता का अनावश्यक रूप से लाभ उठाना घातक सिद्ध होगा। कोर्ट-कचहरी में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। फैमिली फंक्शन में जाना होगा। खानपान में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो हेल्थ डाउन जा सकती है।
उपाय- कंजकों को दक्षिणा या उपहार दें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक- 8

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। किसी बड़े लक्ष्य के चक्कर में खुद को भुला देंगे और सफलता प्राप्त करके ही दम लेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। विदेश से आए परिजनों से मुलाकात होगी।परिवार के साथ की गई यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।  
उपाय- छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
शुभ अंक- 7

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस वीक जिस काम की जिम्मेदारी लेंगे, उसका निर्वहन बहुत बढ़िया तरीके से करने में सफल रहेंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सोच-समझ कर खर्च करें, उधार लेने की नौबत आ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खुशनुमा अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- इस सप्ताह किसी की भी गारंटी न लें, धोखा मिलने के चांस हैं। आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा, बजट गड़बड़ाने से मानसिक परेशानी हो सकती है। अपनी समस्याओं को खुद से सुलझाना होगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचाट रहेगा। अपने विरोधी से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जीत आपकी होगी। मसालेदार खाने से परहेज रखें।
उपाय- राधा-कृष्ण मंदिर में प्रणाम करने जाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- इस वीक मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों से ढेर सारी प्रशंसा प्राप्त होगी। धन को सोच-समझकर खर्च करें। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे लेकिन सिंगल को अभी भी शादी के लिए इंतजार करना होगा। मौसमी बीमारी से बचकर रहें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

मकर- सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार मिलेगा। जिससे सारा वीक मूड बहुत अच्छा और जोश से भरा हुआ रहेगा। मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। खुद के अतिरिक्त किसी पर भी भरोसा करना ठीक नहीं है। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान का खूब ख्याल रखें।
उपाय- शुक्रवार को चीनी का दान करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस हफ्ते सोच-विचार कर किसी विद्वान से परामर्श करने के बाद निवेश करें अन्यथा भविष्य में आपको बड़ी परेशानी एवं नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे तभी सफलता का स्वाद चख पाएंगे। पढ़ने-लिखने वाले बच्चे प्रेम-प्रसंगों से दूर रहें। मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।
उपाय- मूली का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मीन- यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने की बजाय उसका समाधान निकालने के लिए डट कर प्रयास करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। विरोधियों के हस्तक्षेप से कामकाज प्रभावित हो सकता है। सेहत संबंधी कोई दिक्कत होने से बहुत सारे काम पेंडिंग रह जाएंगे। कठिन समय में साथी संबल बनेगा। 
उपाय- हनुमान जी के दाएं पैर का का सिंदूर अपने मस्तक पर लगाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

 

Niyati Bhandari

Advertising