Weekly Tarot Horoscope (9th-15thOctober): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Oct 09, 2022 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह बेहद ही शुभ है। शुरुआती दिनों में उमंग से भरपूर रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य करने की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से मिलकर दिल को खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्र अगर कुछ नया सीखना चाहते हैं तो ये हफ्ता उनके लिए उचित है। कारोबारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग मेहनत करके उच्च अधिकारियों की शाबाशी के पात्र बनेंगे। खुद को तरोताजा रखने की कोशिश में कामयाब होंगे।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। रहन-सहन के साधनों में बढ़ोतरी करने के लिए खर्चा करेंगे। तकलीफें दूर होती नजर आएंगी। सोच-समझ कर किए गए कार्यों से मनचाहा लाभ अवश्य मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश लाभ का बड़ा कारण बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। कारोबारी-व्यापार में विस्तार करने की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम से बाॅस खुश होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व

मिथुन- आने वाल सप्ताह सुखद रहने वाला है। घर के कार्यों को गति मिलेगी। परिवार के सहयोग से बड़े कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। राजनीतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी विशेष शुभ यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। कारोबारियों को बड़े व नए प्राॅजेक्ट मिलेंगे, जिससे ऊंचाइयों को छुएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम

कर्क- इस सप्ताह सारे अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। हफ्ते के मध्य में समय शुभ है इसलिए छात्र कार्य पूरे करने में देरी न करें। जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों की वर्तमान जिम्मेदारियों में परिवर्तन आएगा। कारोबारी कार्य का विस्तार करने के लिए दूसरे व्यापारियों से मेल-जोल बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के बावजूद सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा।
उपाय- श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण

सिंह- अक्टूबर का दूसरा सप्ताह बेहतरीन साबित होने वाला है। कठिन समय में लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। परेशानियां और समस्याएं दूर होंगी, शांति का एहसास होगा। शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए सप्ताह लाभकारी है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप बखूबी उन्हें निभाएंगे। कारोबारियों को अचानक लाभ होने की स्थितियां बनेंगी। अपने हुनर को पहचानें, जिस काम में रुचि है, वही करें। भूमि और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय- अनाज दान करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कन्या- इस सप्ताह अटके हुए कार्य पूर्ण करने लिए आलस्य को त्यागना होगा। सुखद अवसर सामने हैं उन्हें पहचानें और कार्य करते चलें, जीवन में बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नई जगह जाकर नई चीजें सीखने को मिलेंगी। व्यापारी वर्ग को लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। लापरवाही करेंगे तो रिजल्ट भी वैसा ही रहेगा। युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे, किसी बड़ी कंपनी से कॉल आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

तुला- यह सप्ताह आपके भाग्य में खुशियां लेकर आया है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और उनके साथ घूमने के लिए समय निकालेंगे। जो अभी तक कुंवारे हैं, वे इस सप्ताह प्रेम संबंध में बंध सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने पर मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कम ही सही लेकिन लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। भूमि, संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- उत्तर और दक्षिण

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। आपके संयम का शुभ फल प्राप्त होगा। किसी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के आसार हैं। कर्ज से मुक्ति पाने का सही समय है किंतु निवेश करने में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा सहकर्मियों के साथ टूर पर जाने का प्लान बनाएंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
उपाय- सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व

धनु- इस सप्ताह कामकाज में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने पर स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट देखने को मिलेगी। पास के फायदे के लिए दूर का नुकसान करने से बचना होगा। किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन करने से बचें। सप्ताह के मध्य के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रह सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें इस दौरान धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय- श्री विष्णु की पूजा करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर- दक्षिण

मकर- सप्ताह का अधिकांश समय स्वजनों के साथ संबंधों को रिवाइव करते हुए बीतेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम पर प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जेब से ज्यादा धन खर्च होने पर आर्थिक चिंता सता सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। भागदौड़ करने से थकान हो सकती है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण

कुंभ- यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहने वाला है। वाणी और व्यवहार पर काबू पाने की जरूरत रहेगी अन्यथा घर-परिवार के सदस्यों के साथ तकरार हो सकती है। आपके मुंह से निकले शब्द किसी को तीर की तरह चुभ सकते हैं। कारोबार में भी मनचाही सफलता दिलाने में व्यवहार का बहुत बड़ा रोल रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर किसी महत्वपूर्ण कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। किसी भी कागज को ठीक से पढ़ने-समझने के बाद ही उस पर साइन करें। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय- हनुमान जी को लाल पुष्प चढ़ाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मैरून
शुभ दिशा- पश्चिम

मीन- यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान किसी नई चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा थकान भरी लेकिन सोचे हुए काम को पूरा करने वाली और लाभप्रद साबित होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। तबादले की राह ताक रहे हैं तो अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising