Weekly Tarot Horoscope (18th-24th december): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह का पहला दिन बहुत ही खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर काम को दिल लगा कर करेंगे। अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। व्यापार में नई डील पक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति दिन ब दिन अच्छी होती जाएगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवा वर्ग अपने करियर पर ध्यान देंगे। सप्ताह के अंत में घर-परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। इस वीक सेहत भी ठीक रहेगी।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

वृष- इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट के चांस मिलेंगे, मन को खुशी मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा सम्मान प्राप्त होगा। वीक के मध्य में व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे, जो बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। युवा भावनाओं में आकर कोई गलत फैसला ले लेंगे। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत को सही रखने के लिए रूटीन के खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस हफ्ते व्यापार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई नया निवेश करने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेगा लेकिन फर भी अपनी हिम्मत से काम को पूरा कर लेंगे। हफ्ते के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे लेकिन चादर देख कर ही पैर पसारें। इस हफ्ते मौसमी बीमारियों के कारण सेहत थोड़ी परेशान रहेगी, डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कर्क- इस वीक की शुरुआत में व्यापार में बढ़ोतरी होगी लेकिन मध्य में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े से चिंतित रहेंगे। हफ्ते के अंत में युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की खुशी के लिए उनकी हर बात मानेंगे। इस हफ्ते अपनी सेहत का बहुत ही ख्याल रखें, हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है।
उपाय- कन्याओं को खीर खिलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

सिंह- इस हफ्ते में कोई नया घर या वाहन खरीदने के लिए घर के किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। युवाओं के करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के कोर्स को लेकर जो कन्फ्यूजन थी, वह दूर हो जाएगी। किसी फंक्शन में पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
उपाय- शनिदेव को तेल अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

कन्या- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में जो काम पूरा करने की कोशिश कर रहे थे,  वह सारे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में जल्दबाजी में आकर कोई गलत फैसला लेंगे, जिससे कोई बनता हुआ काम भी खराब होता हुआ नज़र आएगा। वीक के अंत में छात्र उच्च पढ़ाई के लिए घर से दूर जाएंगे। युवा वर्ग सारा हफ्ता अपने करियर की चिंता में रहेंगे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाना पड़ सकता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सतर्क रहें।
उपाय- शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

तुला- इस हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रहने वाली है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है। नौकरी कर रहे लोग अपने जरूरी कागजों को संभाल कर रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। युवा अपने मित्रों की मदद से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई जरुरी फैसला लेंगे। जीवनसाथी के मन की बात को समझने की कोशिश करें। वीक के अंत में किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।
उपाय- गणेश जी को हरी दाल चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- इस वीक कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। व्यापार को लेकर सजग रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का मन नौकरी बदलने को करेगा। छात्र परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहेंगे। युवाओं को उनके काम के लिए क्रेडिट मिलेगा। करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए यह हफ्ता शुभ समाचार लेकर आएगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- धन से जुड़े मामले में यह हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। मन के मुताबिक निवेश करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मीठी-मीठी बातें करके अपना काम निकलवा लेंगे। जमींन-जायदाद से जुड़ा कोई ठोस फैसला लेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह रहेंगे। युवाओ को नौकरी के ऑफर मिलेंगे। जिन्हें देखकर मन थोड़ा कन्फ्यूज रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। माता-पिता की हर बात को सिर आंखों पर रखेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मकर- इस हफ्ते राजनीति से जुड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप हो सकता है, जो की बहुत फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में किसी के ऊपर भी आंख बंद करके भरोसा न करें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं का कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन को खुशी मिलेगी। छोटी-मोटी बीमारियों के बचने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को चीनी और हल्दी का दान करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कुंभ- इस हफ्ते अपने हुनर से बिजनेस को आगे ले जाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई स्कीम लागू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। सरकारी मामलों से दूरी बना कर रखें। छात्र दिखावे के चक्कर में ज्यादा फिजूलखर्ची करेंगे। रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। काम से समय निकल कर परिवार पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने में समय बिताएंगे। किसी गुप्त रोग की वजह से परेशानी हो सकती है।
उपाय- ब्राह्मणों को दही चावल खिलाएं।
शुभ रंग- मैरून
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मीन- इस वीक की शुरुआत में ऑफिस में प्रमोशन मिलेगी। कुछ लोग आपकी तरक्की को देखकर जलेंगे। व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। विद्यार्थी एग्जाम को लेकर चिंतित रहेंगे। इमोशनल सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। युवाओं का किसी पर भरोसा करना भारी पड़ेगा। परिवार के साथ बैठकर किसी जरूरी बात पर चर्चा करेंगे। शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
उपाय- रविवार को मंदिर में दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News