Weekly numerology (06.04.2026 से 12.04.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 09:39 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपका ध्यान अपने व्यक्तिगत रख-रखाव पर भी अधिक केंद्रित रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन आलस्य के कारण कार्यों में मन कम लगेगा। कामकाज की अधिकता आपके रिश्तों में दूरी का कारण बन सकती है। हालांकि, सप्ताह के अंत का समय कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है और धन में भी वृद्धि होगी।
उपाय: कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मन थोड़ा उदास रह सकता है। सप्ताह के मध्य से समय बेहतर होता जाएगा। अपने पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें ताकि भविष्य में लाभ मिल सके। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी को दी गई धनराशि वापिस मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं और मन आध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। मेहनत के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, इसलिए आलस्य से दूर रहें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी भी कार्य को आवेश में आकर न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं और नौकरी में पदोन्नति संभव है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सरस्वती मां को नीले रंग के फूल अर्पित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्राएं सफल रहेंगी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के अंत में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। भावनाओं में आकर कोई वादा न करें।
उपाय :- गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और यात्राओं के योग बन सकते हैं। समय का सही नियोजन करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में विवाद और झगड़ों से दूर रहें तथा भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र के लिए समय अनुकूल रहेगा और नए कार्य की शुरुआत संभव है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर की सजावट से संबंधित वस्तुएं खरीदने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कभी उत्साह रहेगा तो कभी कार्यों में मन नहीं लगेगा। सप्ताह के अंत में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसका प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है। इसलिए समय का उचित प्रबंधन करें।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्राओं के योग बन सकते हैं और मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। कार्य की अधिकता के कारण आलस्य हावी हो सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना है। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। पिता की सलाह से कार्यों में सफलता मिलेगी। मन थोड़ा विचलित रह सकता है, लेकिन उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और घूमने की योजना बन सकती है। बुधवार को कार्यों की गति धीमी रह सकती है, लेकिन सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को विवादों से दूर रहें। सप्ताह के अंत में कार्यभार अधिक रहेगा और यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ बनाए रखने से मतभेदों से बचा जा सकता है। रविवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी पर सरसों के तेल का अर्पण करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है और आलस्य के कारण कार्यों में मन कम लगेगा। सप्ताह के मध्य से समय अनुकूल होता जाएगा और सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करे। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
