Weekly numerology (23.06.2026 से 29.06.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 11:07 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जिम्मेदारियां भी आपको व्यस्त रखेंगी। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में आकर्षित हो सकता है। आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आप फुर्ती महसूस करेंगे, लेकिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। व्यर्थ की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम में निवेश किया जा सकता है, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी निजी बात पर माहौल खराब हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद की संभावना बनती है। अपनी किसी भी प्रतिक्रिया को सोच-समझकर देने की कोशिश करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा। किसी नए काम में निवेश की योजना बनाएंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
उपाय:- जल का अपव्यय न करें। यथा संभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। निजी खरीदारी पर भी धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है, लेकिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। शुक्रवार के दिन अहंकार में आकर कोई कार्य खराब न करें। सूझबूझ के साथ अपने किसी पुराने कार्य को पूरा किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत से अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फैशन और डिजाइन से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपनी उत्तम रचनाओं को आकार दे सकते हैं। बुधवार के दिन की गई यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सफल हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाए रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है, लेकिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।
उपाय :- घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्यों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। समय आपके अनुकूल है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों में कठोरता न लाएं, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं।
उपाय:- शिवलिंग पर यथासंभव जल अभिषेक करते रहें। कन्या पूजन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत से अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। समय का सदुपयोग करें। किसी महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यात्राओं के योग बनते हैं, जो सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। सप्ताह के अंत में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे। अपने मन की बातें साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। कुछ कार्यों को पूरा करने में गति धीमी रह सकती है, लेकिन धैर्य के साथ कार्य करने पर अंत में परिणाम अनुकूल होंगे। शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य में निवेश की योजना बनाएंगे।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी निजी वस्तु पर भी धन खर्च हो सकता है। यात्राओं के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में मन थोड़ा विचलित रहेगा और कार्य की गति धीमी बनी रहेगी। इन बातों को अपने ऊपर नकारात्मक प्रभाव न डालने दें, अन्यथा जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। सूझबूझ के साथ परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परिवर्तन संभव हैं, जिन्हें लेकर आप असमंजस महसूस कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में अभी जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत का समय आपके अनुकूल रहेगा और किसी सरकारी कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News