Weekly numerology (16.03.2026 से 22.03.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 09:20 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह का आगे का समय इतना अनुकूल नहीं रहेगा, इसलिए आलस्य के कारण अपने समय को बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा और उत्साह को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय फिर से अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं और मन प्रसन्न रहेगा। रविवार के दिन थोड़ी सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को अपने मन की बात या गोपनीय जानकारी न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ध्यान रखें। यात्राओं के कारण थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। बेकार के विवादों से दूर रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने कार्य पूरे करके नए काम की ओर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी और किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सप्ताह के अंत में किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते समय विशेष सावधानी बरतें।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी हो सकती है। किसी भी कार्य को करते समय मेहनत से पीछे न हटें। बुधवार का दिन किसी पुराने कार्य को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के आगे का समय व्यावसायिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं और किसी नए कार्य की योजना भी बन सकती है। विदेशी काम से भी लाभ हो सकता है।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं से लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके लिए लाभदायक रह सकते हैं। हालांकि पुलिस या कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। क्रोध के कारण रिश्तों को खराब न होने दें। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है। सप्ताह का अंतिम समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
उपाय :- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में माता और बेटी के संबंध मधुर रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। हालांकि छोटे भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। किसी नए कार्य की जिम्मेदारी के कारण आप व्यस्त रहेंगे और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में भी कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी के बहकावे या दिखावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। पहले से चली आ रही थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सप्ताह के मध्य का समय मिश्रित फल देगा। कभी काम की अधिकता रहेगी तो कभी भविष्य की चिंताओं के कारण मन व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत का समय फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी अंतिम निर्णय को सोच-समझ कर लेने का प्रयास करें।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। वस्त्रों का दान न करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए भी यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी एक बात को लेकर अत्यधिक चिंतन न करें, अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य में छोटे भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती है। हालांकि सरकारी कार्य पूरे होने के योग भी बनते हैं। इसलिए मन को एकाग्र करके अपने लक्ष्य की ओर कार्य करें, अन्यथा भ्रम की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के अंत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। विदेश से लाभ के योग भी बन सकते हैं।
उपाय:- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कागजी कार्यों के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में क्रोध पर नियंत्रण रखें और बेकार के विवादों से दूर रहें। किसी नए कार्य की शुरुआत की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। यात्राओं के कारण थकान महसूस होगी और आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विदेश से लाभ होने की संभावना है, लेकिन किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें।
उपाय:- छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
