Weekly numerology (19th-25th february): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Feb 19, 2024 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा के परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी को कोई वादा न करें। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। कुछ यात्राएं भी संभव हैं।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय थोड़ा मंदा रहेगा। किसी कला या अन्य गतिविधि के चलते अपने काम से भटक सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मां की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन अधिक खर्च होने की संभावना बनती है।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की भी योजना बनाएंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद बनती है। विदेशी काम से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। व्यवसाय में भी कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम को शुरू करने का विचार करेंगे। इस सप्ताह दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विशेष रूप से सोच-समझ कर ही कोई फैसला लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किए गए काम सफलता दिलवा सकते हैं। किसी काम को जल्दी करने के लिए शुक्रवार के दिन शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय :- कोई खराब घड़ी घर में न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। भावनात्मक स्तर पर उथल-पुथल लगी रहेगी। अपने काम को कुछ परफेक्शन के साथ करने के लिए देरी का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार के दिन क्या करें और क्या न करें की स्थिति में फंसे रहेंगे। किसी की बातों में आकर कोई फैसला न लें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम व्यावसायिक स्तर पर तो अच्छे रहेंगे परंतु निजी जीवन में कम ध्यान देने के कारण कुछ मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। ये लोग उत्तम रचनाओं को आकार दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में संगीत नृत्य आदि कलाओं को सीखने का मन बना सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन अपनी भावनाओं को नजरअंदाज करके काम करने की कोशिश करेंगे। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन अकस्मात कुछ काम पूरे होंगे। मां-बेटी के संबंध घनिष्ठ होंगे। सप्ताह के अंत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रविवार के दिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising