Weekly numerology (29th january- 4th february): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Jan 29, 2024 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई मेधावी प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। कोई भी फैसला बड़ों की सलाह के साथ लेना लाभदायक रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम को शुरू करने के कारण व्यस्त रहेंगे। हालांकि सफलता के प्रबल योग बनते हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय:- जल का अपव्यय न करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी परंतु बुधवार का दिन थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। शुक्रवार और शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र पर अच्छा बीतेगा। अपने काम पर केंद्रित होकर उसे पूर्ण रूप से करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को जल दें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वेतन में वृद्धि होने के योग बनते हैं। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। शनिवार का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि रविवार का दिन थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोई भी वायदा सोच-समझ कर करें, लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम को शुरू करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय :- शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। कोई वायदा भावनाओं में आकर न करें। किसी नए काम को शुरू करने में नकदी धन खर्च होगा। विदेशी और आधुनिक काम को अपनाकर लाभ प्राप्त हो सकता है। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में क्या करें और क्या न करें की स्थिति के मध्य असंतुलित महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम की अधिकता होने के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे, लेकिन काम अधिक होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन के साथ करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। अपनी भावनाओं को आहत महसूस करेंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। बुधवार का दिन हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। अकस्मात किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी।
उपाय:- कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम के कारण कुछ मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विदेशी काम से तरक्की होगी परंतु उच्च अधिकारियों के साथ किसी मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। शनिवार के दिन नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने की अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गुड़ और गेहूं का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। बुधवार के दिन कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य से अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे निभाने में आप बखूबी सक्षम हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा परंतु बेकार के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising