Weekly numerology (1st-7th January): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Jan 01, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा करके सफलता महसूस करेंगे। मंगलवार के दिन आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- सरसों के तेल में छाया दर्शन पर शनि मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। सोमवार के दिन अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और अपने काम को सफलता से पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। हालांकि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कला और संगीत से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल में प्रवाह करें यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम से लाभ होगा। विदेशी भाषा सीखने का भी मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में निजी जीवन पर ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। रविवार के दिन किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर भी किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। मंगलवार के दिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। रविवार के दिन एक अच्छा मार्गदर्शन आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेगा।
उपाय :- किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आप सक्रिय महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में टीम के सीनियर व्यक्ति से आपको सहायता मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। रविवार के दिन मां के साथ अच्छा समय व्यतित करेंगे। इस पूरे सप्ताह आप स्वभाव में गंभीरता महसूस करेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रहेगी। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण कार्यभार अधिक बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें। बेकार के दिखावे में निवेश करने की संभावना उत्पन्न होती है, संभल कर कोई फैसला लें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार के दिन किसी नए काम में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि इस सप्ताह आपके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। मंगलवार का दिन थोड़ा चिंता भरा रहेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। कामकाज को भी आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। अकस्मात आपके काम को गति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होते नजर आएंगे। शुक्रवार के दिन व्यवसाय में कुछ परिवर्तन संभव हैं। हालांकि शनिवार का दिन परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में तकरार का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला लेने से बचें। हालांकि बुधवार का दिन व्यावसायिक स्तर पर आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में विस्तार करना चाहेंगे। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि शनिवार का दिन वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा।
उपाय:- रात्रि में गुड़ का सेवन न करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बुधवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह से काम करके सफलता हासिल करेंगे। अपने स्वभाव में अहंकार को स्थान न दें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत भी हो सकती हैं। बृहस्पतिवार के दिन कोई गलत काम करने से बचें मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक जिम्मेदारियां लगी रहेगी। रविवार के दिन सेहत का ख्याल रखें। खेलकूद जैसी गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की संभावना बनती है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising