Weekly numerology (18th-24th december): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Dec 18, 2023 - 10:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन  दृढ़ संकल्प के साथ अपने किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे हालांकि कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ सकता है। मंगलवार का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा खुद ही मुसीबत को बुलावा देने का काम करेंगे। सप्ताह के अंत में समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द बीतेगा।
उपाय:- चांदी के पात्र में जल पीएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत में सफलता मिलेगी। बुधवार के दिन किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें और किसी को अपना भेद न बताएं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना बनती है। आलस्य को त्याग कर मेहनत करें। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक स्तर पर अपने काम को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। विदेशी काम की तरफ भी आपका आकर्षण बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। रविवार का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु अपने उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। मंगलवार के दिन किसी नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। विद्यार्थियों को भी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय :- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन कार्यक्षेत्र पर अपने काम को पूरा करने में सफल रहेंगे और लोगों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। सप्ताह के मध्य का समय व्यावसायिक स्तर पर अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन कोई शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भी सफलता मिलेगी।
उपाय:- चांदी के पात्र में जल पीएं। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नकदी धन भी खर्च होगा। बृहस्पतिवार के दिन व्यावसायिक स्तर पर अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। शुक्रवार के दिन फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छी रचनाओं को आकार दे पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा समझदारी के साथ बिताएं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में नकदी धन अधिक खर्च होगा। हालांकि विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन किए गए काम में सफलता मिलेगी। यात्राओं के योग भी लगे रहेंगे। इस सप्ताह मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- चांदी के आभूषण धारण करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा आपकी बातें आपके रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकती हैं। सप्ताह के आगे का समय भी व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। जिसके कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यभार अधिक होने के कारण अनिंद्रा की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति भी बनी रहेगी। बृहस्पतिवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय भी वैवाहिक स्तर पर अच्छा रहेगा।
उपाय:- रात्रि के समय किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी रुके हुए काम को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। काफी समय से किसी नए काम को शुरू करने का जो विचार कर रहे थे वो भी पूरा हो सकता है। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बृहस्पतिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा समझदारी से बिताएं, कोई अनैतिक काम करने से बचें। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। जल का अपव्यय न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising