Weekly numerology (27th November-3rd december): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Nov 27, 2023 - 11:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा भावनाओं में बीतेगा। सोमवार का दिन किसी पुराने काम को खत्म करने के लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी नए काम की जिम्मेदारी आने वाले समय में आपको मिलने वाली है, जिसके चलते दिनचर्या व्यस्त हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को पढ़ाई में मेधावी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह यात्राओं के योग लगे रहेंगे। सप्ताह के अंत में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने विपरीत कर लेंगे। हो सकता है कुछ जगह पर आपको अपना मन मार कर काम करना पड़े परंतु परिस्थिति की नाजुक माहौल को समझते हुए ही कोई निर्णय लें। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन व्यावसायिक स्तर पर भी आपके लिए शुभ रहेगा। शुक्रवार के दिन आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। इस सप्ताह यात्राओं के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मंगलवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय पहले से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बृहस्पतिवार के दिन आपके काम पूरे होंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। धर्म-कर्म के कामों में भी आपका मन लगेगा। सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। सरकारी कामों में अभी थोड़ा विलंब होगा। बुधवार के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए भी सावधानी बरतें। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। यात्राएं भी लाभदायक रहेंगी। सप्ताह के अंत का समय भी कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने के बारे में विचार करेंगे।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। जिसके कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। बृहस्पतिवार का दिन कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार के उतावलेपन में आकर अपने कामों को न बिगाड़ें। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। बेकार के लड़ाई झगड़े में न फंसे। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा है। मंगलवार के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग भी इस दिन अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मन-मस्तिष्क के मध्य एक संतुलन बना पाने में लगे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनों से बड़ों की बात मानकर चलना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सोच-समझ कर किए गए कार्य लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी को बखूबी निभा पायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सप्ताह के मध्य में किसी काम को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। रविवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising