Weekly numerology (7th to13th august): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Aug 07, 2023 - 09:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। इस दिन की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। हालांकि काम की अधिकता के कारण जीवन साथी के साथ मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। आप सप्ताह के मध्य में जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। जिसे निभाने में आप बखूबी सक्षम हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। शनिवार का दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं।
उपाय:-घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय और आहत महसूस करेंगे। आपको किसी की छोटी सी बात भी बुरी लग सकती है। मानसिक तनाव और अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। रविवार के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें और भावनाओं में आकर किसी को अपशब्द न कहें।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो कि सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। अपने आलस्य के कारण अवसरों को न गवाएं। बुधवार का दिन किसी पुराने काम को समय से पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। आगे आने वाले समय में आपको नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। अपने काम में विदेशी आयाम शामिल करने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। हालांकि छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव की संभावना बनती है। किसी नए काम में निवेश करते हुए कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा है। इस दिन रूके हुए कामों को गति मिलेगी।
उपाय :- गुड़ का दान मंदिर में करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। काम की अधिकता के कारण संतान पक्ष नजरअंदाज हो सकता है। मां-बेटी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बेकार के लड़ाई-झगड़े से घर का माहौल खराब कर सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपने मन की बात दूसरों से साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। रविवार के दिन अकस्मात कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं परंतु परिस्थितियों को देखकर ही कोई निर्णय लें।
उपाय:- कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके हक में आ सकते हैं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा परंतु बुधवार के दिन आप पुनः मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और पूरे जोश के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने के योग बनते हैं समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवन साथी के साथ संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। सप्ताह के अंत में बेकार के वहम के चलते रिश्तों को खराब न करें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मकान खरीदने के योग बनते हैं। किसी लोहे के औजार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। हालांकि पिता की सलाह से परिस्थितियां काबू में आ  सकती हैं। बड़ों की सलाह और निर्देश से काम करने की कोशिश करें ताकि लाभ उठाया जा सके। शनिवार का दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। रविवार के दिन अकस्मात आपको अपने काम के लिए मार्ग मिलते नजर आएंगे।
उपाय:- काले कुत्ते की सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। मंगलवार का दिन अभी आपके लिए अच्छा है। अपने आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। हालांकि बुधवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान की समस्या परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत में स्वयं के अनुभव या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम करना लाभदायक रहेगा।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी निवेश न करें। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। बृहस्पतिवार के दिन प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शनिवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising