Weekly numerology (10th-16thJuly): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सपा की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी किसी को धरती में धनराशि वापस मिल सकती है। बुधवार का दिन बच्चों के लिए अच्छा है मेधावी मिलने के योग बनते हैं। इस सप्ताह की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बताएं। अपने काम में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे हालांकि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ व्यतीत करेंगे किसी जरूरत के लिए पैसा उधार लेने की योजना बना सकते हैं। रविवार के दिन बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। इस पूरे सप्ताह आप मनोबल में वृद्धि और मन प्रसन्न महसूस करेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। सभी कार्यों में प्राप्त होगी। इस सप्ताह संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। सप्ताह के अंत में निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। रविवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।
उपाय:- सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। नौकरी में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर पदोन्नति के योग बनते हैं। हालांकि पदोन्नति के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी जिन्हें आप अपनी सूझ-बूझ से बखूबी निभाने में सक्षम है। सप्ताह के मध्य में बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर आगे की योजना बनाएंगे। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी सेवा करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है। अपनी बात को सामने रखते हुए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। कोई शॉर्टकट अपनाने की भी कोशिश करेंगे। शनिवार के दिन जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी रखरखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। रविवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय :- गुड़ का सेवन न करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और
23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। व्यापार में भी मुनाफा होगा। कुछ रूकी हुई पेमेंट प्राप्त हो सकती है। मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाया जा सकता है। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। सूर्य को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कामकाज में व्यस्त रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पतिवार का दिन रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है, शादी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। रविवार के दिन कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी नौकरी चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इस सप्ताह पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन भी रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा है। शुक्रवार के दिन व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन होने के योग बनते हैं। रविवार के दिन किसी लंबी यात्रा की संभावना बनती है।
उपाय:- गुड़ का सेवन करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। अपनी बात को उच्च अधिकारियों के सामने विवेक पूर्वक रखें अन्यथा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। आधुनिक तकनीकों से मदद लेने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट खिला सकते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- तांबे के लोटे में गुड भरकर मंदिर में दान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में सफलता मिलेगी। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके काम को पसंद करेंगे। इस सप्ताह आपको कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सेहत का ख्याल रखें, पैरों की समस्या परेशान कर सकती है। वीरवार के दिन दर्शनशास्त्र और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी रिसर्च में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। शुक्रवार के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। सप्ताह के अंत में निजी जीवन के तरफ झुकाव ज्यादा बना रहेगा।
उपाय:- माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News