Weekly numerology (5th june-11th june): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Jun 05, 2023 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बुधवार के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। अहंकार की भावना को अपने अंदर जन्म न लेने दें।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। आप अपनी इच्छा और जिम्मेदारियों के मध्य एक द्वंद महसूस करेंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने किसी अधूरे काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। नृत्य संगीत इत्यादि कलाओं में बच्चों का मन ज्यादा आकर्षित होगा। बुधवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से सलाह लेकर काम करने से सफलता मिलने की संभावना बनती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत का समय आप मौज-मस्ती में दोस्तों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। बुधवार के दिन की गई यात्रा ही आपके लिए लाभदायक रहेंगी। जीवन साथी के साथ भी कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी के मामले सामने आ सकते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम में ज्यादा निवेश न करें। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।
उपाय :- प्रेम संबंधों में बेकार के वहम को स्थान न दें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। इस दिन आपको कुछ सकारात्मक परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार संबंधी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार के दिन अपने उतावलेपन और जोश पर काबू रखें। बेकार के क्रोध से परिस्थितियों को न बिगाड़ें। सप्ताह के अंत में उच्च अधिकारियों की सलाह किए गए काम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। बुधवार के दिन कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके हक में आने के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी बिताएं। कामकाज की अधिकता आपको व्यस्त रखेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय सामान्य रहेगा। मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। आप निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। निजी जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। बुधवार के दिन आपका मन एकांत में रहना चाहेगा। आपको शांत वातावरण पसंद आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां मिली-जुली रहेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें, उतावलेपन में आकर किसी को अपशब्द न कहें। पिता की सलाह मानकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मन परेशान रहेगा। किसी चिंता में घिरा हुआ महसूस करेंगे।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चे बने रहेंगे। निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता उत्पन्न हो सकती है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बनते हैं, परंतु आलस्य के कारण समय को न गवाएं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें। पिता के साथ वैचारिक असहमति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका मन नृत्य संगीत इत्यादि कलाओं में लगेगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। संतान पक्ष को लेकर को चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। टायर पंचर होने के कारण गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचने की संभावना बनती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी इंतजार करना होगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन काफी समय से रुका हुआ कोई  काम पूरे होगा। पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 

Niyati Bhandari

Advertising