Weekly numerology (13th-19th march): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Mar 13, 2023 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कुछ दुविधा में बीतेगा। क्या करें और क्या न करें की स्थिति के मध्य खड़े रहेंगे। कोई भी अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेगा। इस सप्ताह आप कामकाज और निजी जीवन के मध्य संतुलन बना पाने में लगे रहेंगे। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर संयम रखें। बिना सोचे-समझे किसी को कोई वायदा न करें। दस्तावेजों के लेन-देन में भी विशेष सावधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। पिता से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। इस पूरे सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। तनाव और हीनता की भावना को जन्म न लेने दें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन विदेशी तरीकों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में थोड़े आलस्य के कारण काम देरी से पूरे होंगे। आय के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। अपनी मेहनत में कमी न रखें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी नए काम की जिम्मेदारी भी आपको मिलेगी। इस पूरे सप्ताह आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी कार्य में अभी निवेश न करें।
उपाय :- गुड़ और तांबे का दान मंदिर में करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में कुछ घटनाएं आपके जीवन में अकस्मात होंगी। व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। बुधवार के दिन जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी परंतु अपनी अहम की भावना को दूर रखें। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाही खरीदारी करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी गंभीरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है हालांकि आपका क्रोध समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी।
उपाय:- बुध आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु किसी वहम के चलते अपने निजी संबंधों में दूरियां न आने दें। इस सप्ताह आपके काम की जिम्मेदारियां भी बढ़ी रहेंगी। अतः आपको निजी जीवन और कामकाज के मध्य एक संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए। मंगलवार और बुधवार का दिन दांपत्य जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करें, अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बन सकती है। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहेंगे।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आया है। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी इस दिन अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। व्यापार में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। अपने कामकाज में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय दाम्पत्य जीवन के सुख के नजरिए से अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने गुस्से पर काबू रखें। बेकार की लड़ाई -झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ भी अनबन होने की संभावना बनती है। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह सोमवार के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपनी निजी खरीदारी पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार यात्राओं के योग लेकर आया है। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। परंतु काम की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
उपाय:- गुड़ और तांबे का दान मंदिर में करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें और इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। कोई अनैतिक काम को करने से बचें। विद्यार्थियों का मन विदेशी भाषा शैली की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपने पिता से सलाह और मदद मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में निजी जिम्मेदारियों के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार के दिन घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। बृहस्पतिवार के दिन संतान पक्ष के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे। अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी में अभी निवेश न करें। किसी नए काम के कारण जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी। शारीरिक थकान और तनाव महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है। आप मनोबल में वृद्धि और साहस महसूस करेंगे।
उपाय:- गुड़ का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 

Niyati Bhandari

Advertising