Weekly numerology (6th march-12th march): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Mar 06, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन निजी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेगा। इस सप्ताह शुरुआत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मन ज्योतिष विद्या सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध और शब्दों पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपके सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में भी स्थानांतरण संभव है, हालांकि पदोन्नति के योग भी बनते हैं। कोई अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के शुरुआत में मानसिक तनाव की स्थिति भी बनी रहेगी। हालांकि आगे का समय आपके लिए अनुकूल है। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में केंद्रित होगा और उनकी अन्य किसी विषय में भी रुचि उत्पन्न होने की संभावना बनती है। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। कारोबार में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सोमवार का दिन जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की संभावना बनती है। आलस्य के कारण अपने कामों को आने वाले समय पर न टालें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए आयाम शामिल करेंगे। रविवार का दिन आपके अनुकूल है यथा उचित मेहनत करके समय का लाभ उठाने की कोशिश करें।
उपाय:- चने की दाल मंदिर में दान करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले लोग सप्ताह के शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग उत्तम रचनाओं को आकार दे पाएंगे। मंगलवार के दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी कार्यों में अभी थोड़ा विलंब का सामना करना होगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में शिक्षा के नजरिए से यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय :- गले में पीले रंग का धागा पहनें। कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। सोमवार के दिन खरीदारी पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंगलवार के दिन व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आपके स्वभाव में परिपक्वता बढ़ सकती है। कोई भी निर्णय लेने में काफी सोच-विचार करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस दिन अपने मनोबल को किसी अधूरे काम को पूरा करने में लगाएं। सप्ताह के अंत का समय कार्यक्षेत्र में अच्छा व्यतीत होगा। सीनियर आपके काम की प्रशंसा करेंगे। हालांकि भावनात्मक स्तर पर कुछ उथल-पुथल लगी रहेगी।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दुर्वा अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले लोग इस सप्ताह अपने व्यावसायिक स्तर और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करने की कोशिश करें, आपको बेहतर महसूस होगा। प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। बृहस्पतिवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप इस दिन जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपने उतावलेपन पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। नकदी धन खर्च होगा। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय:- इत्र का इस्तेमाल करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम काफी मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से अहम रहेगा। आप खरीदारी पर जा सकते हैं। मंगलवार का दिन यात्राओं में बीतेगा। कुछ अकस्मात यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर टालने की कोशिश करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा रिश्तो में खटास उत्पन्न हो सकती है। यह पूरा सप्ताह आप एकांत प्रिय माहौल पसंद करेंगे। स्वयं के ऊपर ज्यादा ध्यान रहेगा। सप्ताह के अंत का समय भावनाओं में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। शुक्रवार के दिन पिता की सलाह से कुछ काम पूरे होंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों के साथ सप्ताह के मध्य में कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करें। आपके स्वभाव में बदलाव के कारण जीवन साथी के साथ भी संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपने रूखे स्वभाव पर काबू रखें। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। नकदी धन खर्च होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां और पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोग सप्ताह के मिले-जुले परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन संभव है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामले  दोबारा से उभर कर आ सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। बच्चों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गायत्री मंत्र का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising