Weekly numerology (5th-11th December): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Dec 05, 2022 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा संगीत नृत्य आदि कलाओं में ज्यादा लगेगा। विद्यार्थी सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के नजरिए से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। इस दिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, हालांकि सप्ताह के मध्य में आलस्य आपको घेर सकता है। आपके कामों की गति धीमी हो सकती है। सप्ताह के अंत में समय आपके अनुकूल है। आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपने समय का सदुपयोग करेंगे। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। सप्ताह के अंत में किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोग आपके सीधेपन का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ चिंताओं के कारण मन परेशान रहेगा। मानसिक अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उतावलेपन में आकर कोई गलत निर्णय न लें। किसी भी प्रकार की गलत संगत और बुरी आदत से स्वयं को बचा कर रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप पुनः मनोबल से भरा हुआ महसूस करेंगे। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय:- काले और नीले रंग से परहेज करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में समय लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा है। व्यापार में भी लोग तरक्की करेंगे। आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां भी साथ-साथ बनी रहेंगी। अपने काम और परिवार दोनों को साथ-साथ संभालने का हुनर आपके अंदर है। जिसके कारण आप परिस्थितियों को भली प्रकार से संभाल पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में भागीदार बन सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है। किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। शनिवार के दिन आपको किसी नए काम को शुरू करने के लिए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। सोमवार का दिन कारोबार के नजरिए से शुभ रहेगा। इस दिन आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन के तरीकों पर निवेश करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी। बुधवार के दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। पुलिस के मामलों से जितना हो सके उतनी दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के अंत में कुछ सरकारी कामों में विलंब होगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय :- गले में पीले रंग का धागा पहनें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपका ध्यान निजी गतिविधियों की तरफ ज्यादा रहेगा। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चे अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां की प्रतिमा पर पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। यह समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा है। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपनी निजी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सप्ताह के मध्य में सामने आएंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवन साथी के साथ संबंधों में अनबन होने की संभावना बनती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय व्यापार के नजरिए से अहम रहेगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी से मिली हुई सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने के योग भी बनते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अपने कामों को आलस्य के कारण आने वाले समय पर न डालें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें, बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में पिता से मिली सलाह आपके कार्य को सफल करेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। योग और व्यायाम की सहायता लें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 8 वाले जातक खरीदारी पर जा सकते हैं। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। काम को आगे बढ़ाने के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कामकाज की अधिकता तो बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम अवश्य मिलेंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। बुरी आदत और गलत संगति से अपने आप को दूर रखें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय खेलकूद और मौज मस्ती में बिताएंगे। जीवन में कुछ नए दोस्त दस्तक दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। कामकाज से जुड़ी हुई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिनके कारण आपकी दिनचर्या गड़बड़ा सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें, कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अनुकूल है। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से मिली सलाह का अनुसरण करें, आपको लाभ होगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी भी आपको मिलेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising