Weekly numerology (21st-27th November): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Monday, Nov 21, 2022 - 07:26 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बड़ों की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में निजी जिम्मेदारियां आपका ध्यान व्यस्त रखेंगी। बच्चों का मन भी अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। शुक्रवार के दिन कुछ सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार संबंधी यात्रा सफल रहेगी। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। इस पूरे सप्ताह आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन ही रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए या अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया निवेश करने की योजना बनाएंगे। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के कागजी लेन-देन में भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ना लें। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी किसी विदेशी भाषा शैली या विदेशी तकनीक को सीखने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। घर की सजावट पर भी पैसा खर्च होगा। आप अपने काम और निजी जीवन दोनों के मध्य संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपका मन ज्योतिष विद्या को सीखने के लिए या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। अपनी मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत में पिता की सलाह से किए गए काम लाभदायक रहेंगे।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह पूरा सप्ताह सकारात्मक रहेगा। हालांकि इस सप्ताह पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें और न ही किसी को कोई वायदा करें। सप्ताह की शुरुआत में माता-पिता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। कुछ विदेशी ऑफर आपको मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में मूलांक 4 वालों का मन संगीत-नृत्य आदि कलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपकी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना भी लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत में रविवार के दिन पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कारोबार और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन के ऊपर पैसा खर्च करेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कामों में लगेगा। आप समय रहते अपने सभी कामों को पूरा कर लेंगे और लोगों के काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्चों को रोकने की कोशिश करेंगे। अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष के कारण थोड़ी चिंता में हो सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। इस सप्ताह निजी जिम्मेदारियों पर नकदी धन खर्च होगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने मन को काबू में रखें। बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों में दूरियां न आने दें। कोई त्वचा संबंधी रोग हो सकता है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बिगड़े रिश्तों में मधुरता वापिस आने लगेगी। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। यात्रा सफल रहेगी। सप्ताह के अंत में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। किसी शुभ कार्य का आयोजन आपके घर में हो सकता है।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम को शुरू करने के लिए आपको नकदी धन खर्च करना पड़ेगा, हालांकि इस निवेश से आपको लाभ होने के योग बनते हैं। इस सप्ताह माता की सेहत का ख्याल रखें। मां के साथ किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में समय दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। व्यापार के नजरिए से समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में कुछ यात्राओं के योग बनते हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। शनिवार के दिन किसी लोहे के औजार को इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अपनी वाणी में कर्कशता को जन्म न लेने दें। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ मानसिक चिंता हालांकि बनी रहेंगी। अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परंतु अपने मन को एकाग्र करके सूझबूझ के साथ सही निर्णय लेने की कोशिश करें ताकि परिणाम उचित प्राप्त हों। सप्ताह के मध्य का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। निजी जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। सप्ताह के अंत में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि रविवार के दिन घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। इस दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको लाभ दिला सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य तक का समय आगे इतना अनुकूल नहीं है। किसी के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। सप्ताह के मध्य में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कुछ अनचाही यात्राएं आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। प्रॉपर्टी के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। रविवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीले रंग का धागा गले में पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising