Weekly numerology (25th-31stJuly): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Jul 25, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिलेजुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इस सप्ताह आपको कारोबार से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यभार सप्ताह की शुरुआत में अधिक बना रहेगा, जिसके कारण दांपत्य जीवन नजरअंदाज हो सकता है। दोस्तों और भाई-बहनों की मदद मिलेगी। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी सफलता के कारण अपने व्यवहार में अभिमान को न आने दें।
उपाय:- मंदिर में केले का दान करें। काले-सफेद तिल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। जीवन साथी के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। शब्दों में खटास न आने दें। आपका मन चिंताओं से घिरा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा न दें। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके अनुकूल रहेगा। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। दोस्तों की मदद से आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। हालांकि व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला अभी लेने से बचें।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने के योग बनते हैं। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी के साथ बेवजह न उलझें। स्वभाव में अहंकार को न आने दें। सप्ताह के मध्य में कारोबार संबंधी तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति की संभावना है। किसी नई नौकरी की इच्छा रखने वाले जातक भी आवेदन कर सकते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित होगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी सप्ताह के अंत में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक यह सप्ताह थोड़ा धैर्य और संयम के साथ बिताएं। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। व्यापार में नकदी धन निवेश करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आप के हक में नजर आएंगे। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय थोड़ा सोच-समझकर बिताएं। किसी गलत फैसले के कारण मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप सभी अपने काम में सकारात्मक परिणामों को प्राप्त करेंगे।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति को मंदा महसूस करेंगे। व्यापार में कोई परिवर्तन हो सकता है। कोई भी नया फैसला सोच-समझ कर लें। घर की जरूरतों पर अधिक धन खर्च होगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की तैयारियां हो सकती हैं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण अलग-अलग स्थानों पर आना-जाना लगा रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होगा। आपके स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड के साथ जुड़े हुए लोग तरक्की करेंगे। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। किसी अनैतिक काम को या शॉर्टकट अपनाने से बचें।
उपाय:- भगवान गणेश की आराधना करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग भी बनते हैं। बुधवार के दिन किसी शुभ कार्य का आयोजन आपके घर में हो सकता है। अपने मन में कोई बात हो तो उसे अपने घर-परिवार के लोगों के साथ साझा करें, आपको एक उचित सलाह और मार्गदर्शन मिलेगा। सप्ताह के मध्य का समय कामकाज और बढ़ी हुई जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा व्यस्त बीतेगा। अपने निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। नकदी धन अधिक खर्च होगा। सप्ताह के अंत में हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी कामों को एक सार कर पाएंगे। किसी की बातों में आकर और बेकार के वहम में पड़कर अपने आप को मार्ग से भटकने न दें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। यात्राएं करनी पड़ेंगी। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी लोहे के औजार के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। क्रोध के कारण आप अपने ही काम बिगाड़ लेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। कानों में सोना पहनें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ी सावधानी से बिताएं। यात्रा करने में अधिक धन खर्च होगा। कुछ अनचाहे खर्चे आप का बजट बिगाड़ सकते हैं। मंगलवार के दिन जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बनती है। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। परिस्थितियों को शांत मन के साथ संभालें। बच्चों का मन पढ़ाई लिखाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से सभी कामों को सफल रूप से कर पाएंगे। किसी काम को जल्दी करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे और कामयाब रहेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। शारीरिक परेशानियों के कारण कुछ काम आने वाले समय के लिए स्थगित करने पड़ेंगे। आलस्य के कारण भी काम में नुकसान होने की संभावना बनती है। अपने मनोबल को नीचे न गिरने दें। हालांकि सप्ताह के मध्य के बाद का समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर मिली नई जिम्मेदारी के कारण समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। भावनाओं में आकर किसी दूसरे व्यक्ति की गलतियों में स्वयं को न फसने दें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय:- एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी बांटे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising