Weekly numerology (18-24th october): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Oct 18, 2021 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सोमवार के दिन घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता में भागीदार बनते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। परिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कामकाज को कम समय दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के सप्ताह की शुरुआत में सभी काम पूरे होंगे। किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस की मदद से प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्र शक्ति बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में उन्हें पढ़ाई में कुछ रुकावटओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के विस्तार के बारे में विचार किया जा सकता है। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। वाणी पर संयम रखें।
उपाय:- चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। आप स्वयं या किसी समाज सेवा संस्था के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज में बढ़ोतरी के योग बनते हैं। कारोबार में निवेश की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। घर के बड़ों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। व्यापारिक स्तर पर सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय:- हल्दी का तिलक करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। सोमवार का दिन मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सोमवार के दिन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी नए काम को शुरू करने से भी बचें। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा कार्य करेंगे। सप्ताह के अंत में आपकी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार के शक को स्थान न दें।
उपाय:- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सभी कार्य सफल करवाएंगे। पिता की सलाह का अनुसरण करें। किसी की बातों में आकर या भावनाओं में बहकर कोई काम न करें। सप्ताह के मध्य का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। वाणिज्य से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। किसी महिला मित्र से सहायता मिलेगी। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सोमवार का दिन कामकाज में व्यस्त रहेगा। जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। आप मानसिक तनाव और क्रोध की स्थिति में होंगे। कामकाज की अधिकता सप्ताह की शुरुआत में बनी रहेगी। कोई त्वचा विकार हो सकता है। घरवालों के साथ जीवनसाथी को लेकर अनबन हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य और उससे आगे का समय अनुकूल रहेगा। बच्चों का मन सप्ताह के अंत में पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद और नृत्य संगीत में ज्यादा लगेगा। घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। सोशल मीडिया से थोड़ा परहेज करें, अन्यथा समय व्यर्थ में गवाएंगे। सप्ताह के अंत का समय परिवार और जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय:- इत्र का इस्तेमाल करें। नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। छोटे भाई-बहनों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी काम बन सकते हैं, समय का सदुपयोग करें। माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन अध्यात्म और ज्योतिष में लगेगा। आपका रुझान योग की तरफ बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ अपने मन की बात साझा करने से समस्याओं का हल मिल सकता है।
उपाय:- एक काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। संतान को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में बदलाव के विचार को अभी त्याग दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्य में स्वयं की मेहनत से सफल होंगे। मेहनत से पीछे न हटें। सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपकी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। ख़र्चे ज्यादा हो सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीदने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल से अभिषेक करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय शुभ है। समय का बेहतरीन उपयोग करने की कोशिश करें। क्रोध पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा आप अपने बने बनाए काम बिगाड़ लेंगे। ऑफिस में आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आप की प्रशंसा करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है, जिसके कारण महीने के बजट में मदद मिलेगी। बृहस्पतिवार का दिन किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अच्छा है। हालांकि सप्ताह के अंत में थोड़ा सा संयम से काम लें। जोश में आकर होश न खोएं। किसी को ऐसी बात न कहें, जो सामने वाले को आपके लिए एक गलत नजरिया बनाने का कारण बनें।
उपाय:- हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising