Weekly numerology (6-12 september): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Sep 06, 2021 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। खरीदारी पर जाने की योजना बदलनी पड़ सकती है। संतान पक्ष के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए स्वयं को समय कम दे पाएंगे। किसी कर्मचारी के साथ मतभेद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपने साहस एवं ऊर्जा को बेकार के झगड़ों में गवाने से बेहतर रहेगा कि धैर्य रखकर परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाएं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन शुभ रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
किए गए वायदे को निभाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाइयों भरी रहेगी। परिवार का माहौल असंतुलित रहेगा। खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में निवेश करने से बचें, परिणाम नकारात्मक हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य के बाद आगे का समय अच्छा रहेगा। आप किसी दोस्त की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मां से कोई विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है। सूझबूझ और मजबूत कल्पना शक्ति से हर परेशानी का सामना करने में आसानी होगी।
उपाय:-  गायत्री मंत्र का जाप करें।
चांदी के आभूषण यथासंभव धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मूलतः सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आप किसी कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आपका मन अध्यात्म की ओर भी आकर्षित हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में भागीदार बन सकते हैं। आलस्य को त्याग दें। बृहस्पतिवार के दिन पिता की सलाह से किसी प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है। आपके कार्य कम मेहनत से सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है। मन लगाकर पढ़ाई करें तथा समय का सदुपयोग करें।
उपाय:-  गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी। खर्चे अधिक होंगे। आप जीवन साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश किया जा सकता है। किसी मित्र या बड़े भाई की सलाह से काम बनेंगे। सप्ताह के मध्य के बाद का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसे उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई कार्य करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। सोमवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। सोच में गंभीरता के कारण कुछ निर्णय देरी से लिए जा सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा।
उपाय:-  गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको कोई उपहार मिल सकता है। कोई त्वचा विकार या गुप्त रोग की समस्या उत्पन्न हो सकती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। रिश्ते की डोर और गहरी होगी। कुछ मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। बातों को अपने अंदर दबा कर रखने से परिस्थितियों को गंभीर रूप न दें। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। मां और पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। पारिवारिक कलह मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। आप निजी जीवन की अपेक्षा अपने कामकाज पर अधिक ध्यान देंगे।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। घर-परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है परंतु भाइयों के साथ कोई विवाद होने की भी आशंका है। मन की बात मन में ही न रखें। किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाते हैं तो सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बनते हैं। दोस्तों के साथ बहस हो सकती है। शुक्रवार के दिन कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म और पूजा पाठ की ओर लगेगा।
उपाय:-  कुत्ते को गुड़ की मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। दाम्पत्य जीवन के सुखों और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि आगे का समय कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। बनते काम रुक सकते हैं। जिसके कारण आपके स्वभाव में गंभीरता और नीरसता आ सकती है। गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न कहें। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में कोई निवेश न करें। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। परिस्थितियों के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ों की सलाह से काम सफल हो सकते हैं।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के फल थोड़े मंदे रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पैरों का दर्द और कमर का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर बहस हो सकती है। गुस्से में आकर कोई गलत काम न करें। अपने मन की बात दूसरों को न कह पाने के कारण असहजता महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत का समय पहले से बेहतर रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से साथ प्राप्त हो सकता है। पिता की सलाह से कुछ काम सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising