Weekly numerology (26th July-1st August) कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Jul 26, 2021 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह की शुरूआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। जीवन साथी के साथ संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। क्रोध पर काबू रखें। परंतु सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां ठीक होने लगेंगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। बॉस की सहायता प्राप्त होगी। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अभिमान की भावना को त्यागना ही बेहतर होगा।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
रोजाना प्रातःकाल शहद का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। पिता की सलाह से काम बनेंगे। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। किसी सरकारी कार्य में विलंब का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य के कारण आपके कार्य देरी से पूरे होंगे। यात्रा पर जाने के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आप किसी विदेशी भाषा अथवा विदेशी तकनीक को सीखने के लिए मन बना सकते हैं। बहुत समय से रुका हुआ कोई कार्य घर के किसी बड़े की सलाह से पूरा हो सकता है।
उपाय:- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह के परिणाम औसत से कुछ कम ही रहेंगे। मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलने के योग कम ही बनते हैं। यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। भाई के साथ विवाद हो सकता है। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। वाणी पर संयम रखें। बड़ों की सलाह का अनुसरण करते हैं तो विचारों की अस्थिरता के चलते सही निर्णय लें पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपकी योजनाएं पूरी होती दिखाई देंगी,परंतु अकस्मात ही कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सप्ताह के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता के कारण आप सप्ताह की शुरुआत में व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अकारण ही आपके स्वभाव में क्रोध की वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। व्यवसाय संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय:- किसी कन्या को भोजन करवाएं।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अकारण ही चिंता आपको घेरे रहेगी। पारिवारिक गतिविधियों के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत में व्यवसाय संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी गुप्त रोग के कारण चिंतित हो सकते हैं। समय पर चिकित्सक से सलाह लें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें।
वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े नकारात्मक रहेंगे। जमीन संबंधी मामलों को लेकर विवाद का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। अपने मन की बात साझा करने से समस्याओं का हल निकल सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। आपका मन अध्यात्म और योग की तरफ आकर्षित हो सकता है। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। अभिमान में आकर कोई गलत फैसला न लें।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य सफल होंगे। किसी औजार का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। हालांकि मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी बढ़ती जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा। स्वयं की मेहनत से ही कार्य सफल होंगे। सप्ताह के अंत में किसी व्यर्थ के प्रलोभन में आने से बचें। जीवन साथी के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है।
उपाय:- योग और व्यायाम को अपनाएं।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाइयों भरी रहेगी। सोमवार का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। जमीन संबंधी मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि आगे सप्ताह का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। किसी नए कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, मन की चंचलता के चलते कोई अहम निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी विदेशी मित्र से संपर्क हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर कार्य समय से पूरे होंगे।
उपाय:-  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising