Weekly numerology (22-28 February): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Feb 22, 2021 - 12:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। बच्चों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। किसी प्रकार का कोई त्वचा विकार उत्पन्न होता है तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवन साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। सरकारी काम बनेंगे परंतु मन अकारण ही अशांत रहेगा। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बहस हो सकती है। जबकि सप्ताह के अंत में भाइयों का साथ प्राप्त होगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्यरत हो सकते हैं।
उपाय:-  सूर्य को जल दें।
तांबे की वस्तुओं का दान न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रदायी रहेगा। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी को धनराशि उधार देने से बचें। माता की सेहत का ख्याल रखें। बहन से व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। घर में मां और पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। आप तनावग्रस्त होकर एकाकीपन चाहेंगे परंतु कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आकर न लें। अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। सप्ताह के अंत में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य संपन्न होते हुए नजर आएंगे।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्यतः सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी बुजुर्ग को गले संबंधी तकलीफ हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई की अपेक्षा खेलकूद, संगीत नृत्य आदि में ज्यादा लगेगा। आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। मूलांक 3 वाले जातक इस सप्ताह ज्योतिष सीखने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय विशेष शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह लेकर किया जा सकता है।
उपाय:- गुरुजनों व बुजुर्गों का सम्मान करें।
पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य सफल होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कुछ ऐसा न कहें, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़े। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार बना रहेगा परन्तु मेहनत के परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में दोस्तों से विशेष मदद प्राप्त होगी। किसी विदेशी मित्र से संपर्क बन सकता है।
उपाय:- सरस्वती मां की आराधना करें और नीले फूल अर्पित करें।
धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। यह सप्ताह कुछ परिवर्तनों से भरा रहेगा। हालांकि प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा। रविवार के दिन पिता की सलाह का विशेष अनुसरण करें, लाभ प्राप्त होगा।
उपाय:-  दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
दांत को फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी वहम अथवा शक को स्थान न दें। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा है। आप खरीदारी पर अधिक व्यय करेंगे। आपको चाहिए कि अपने मन की बातें जीवन साथी के साथ सांझा करें। यह रिश्ते को मजबूती और दृढ़ता प्रदान करेगा।  इस सप्ताह वाहन खरीदने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में लड़ाई-झगड़े में चोट लगने की संभावना बनती है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है।
उपाय:-  जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा संभल कर बिताएं। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आप को मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। व्यापार में लेन-देन बढ़ेगा। आप किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन भेज सकते हैं, स्वीकृति की संभावना बनती है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में पिता की सलाह से काम करें। आपका मन अध्यात्म की ओर अग्रसर हो सकता है।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह औसतन सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भागदौड़ बनी रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी परंतु किसी शॉर्टकट को न अपनाएं। खर्चों में अधिकता की वजह से आप व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैरों का दर्द और कमर का दर्द आपकी दिनचर्या को परेशान कर सकता है। आप में आलस की वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में भाई से मनमुटाव और विवाद संभव है। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत को अभी स्थगित कर दें।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी कर्मचारी को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपनी सोच को एक नया मार्गदर्शन दे सकते हैं। आपके विचारों में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। रसोई घर में काम करते हुए सावधानी बरतें। संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। जमीन संबंधी किसी मामले में फंस सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। उत्तेजना में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण बाद में पछतावा हो। सप्ताह के अंत में पिता और भाइयों से मदद प्राप्त होगी। आप मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
उपाय:-  बजरंग बाण का पाठ करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising