Weekly numerology (15-21 February): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Feb 15, 2021 - 05:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा संगीत व मौज-मस्ती आदि में ज्यादा लगेगा। सरकारी काम बन सकते हैं, प्रयास जरूर करें। छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियां सप्ताह के मध्य में बढ़ जाएंगी। हालांकि सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। आप पहले से बेहतर और उत्साहित महसूस करेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं।
उपाय:- सूर्य को जल दें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  मूलांक 2 वाले सप्ताह की शुरुआत में मनोबल में ह्रास महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर में बड़ों के साथ जीवनसाथी को लेकर कोई अनबन हो सकती है। माता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। हालांकि सप्ताह के मध्य से समय आपके अनुकूल होने लगेगा। ऑफिस में बॉस से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और एकाग्रता में वृद्धि होगी।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य व सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आप गुप्त विद्या और रहस्यमयी तथ्यों को जानने के लिए आकर्षित हो सकते हैं।  मन लगाकर काम करें, मेहनत के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। सप्ताह के मध्य के बाद का समय ज्यादा अच्छा है। आपको साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। उधार दी गई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में कार्य कम मेहनत से सफल होंगे।
उपाय:- बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करें।
सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ पिता के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आपके जीवन में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। सप्ताह के मध्य में भाई अथवा मित्र से सहायता प्राप्त होगी। आपके विचारों में स्थिरता आएगी। किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बनाएंगे। कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। सप्ताह के अंत में एक अच्छा मार्गदर्शन आपको सही रास्ता चुनने में मदद करेगा।
उपाय:- मां सरस्वती की आराधना करें और नीले फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले सप्ताह की शुरुआत का समय जीवन साथी के साथ अच्छे से बिताएंगे। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आप संगीत, कला, नृत्य आदि क्षेत्रों में रुचि दिखा सकते हैं। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने का प्रयत्न करेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक कार्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस से सहायता प्राप्त होगी। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। आपकी कोई बात घर के किसी बड़े को बुरी लग सकती है।
उपाय:-  कन्या को भोजन करवाएं।
तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय शुभ रहेगा। आप खरीदारी के लिए जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है, स्वभाव में लापरवाही बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में आपके क्रोध के कारण मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। किसी प्रकार का त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। सप्ताह के अंत में कार्यभार की अधिकता के कारण स्वयं की ओर ध्यान कम दे पाएंगे।
उपाय:-  जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह औसत रूप से सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। जमीन संबंधी किसी विवाद को झेलना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कमर दर्द परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। सरकारी काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लोहे का हथियार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में कार्यभार ज्यादा लगा रहेगा। सरकारी कार्य पूरे होने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन संबंधी किसी विवाद में फंस सकते हैं। पिता के साथ किसी विचार पर मतभेद हो सकता है। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत के परिणाम आपको अवश्य प्राप्त होंगे।
उपाय:-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। आप धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में भागीदार बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में क्रोध पर काबू रखें। आपको निर्णय लेने में पिता की सलाह मददगार साबित होगी। मन मस्तिष्क दोनों की बातों में सामंजस्य स्थापित करके निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में कार्यालय में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

 

Niyati Bhandari

Advertising