Weekly numerology (14-20 november): जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Dec 14, 2020 - 11:28 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। सोमवार का दिन आपके पक्ष में फैसला देगा। कारोबार अच्छा रहेगा। मंगलवार के दिन जीवनसाथी के साथ किसी अनबन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। कुछ नया शुरू करने की योजना आपके ही आलस के कारण स्थगित हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय आपका साथ देगा। आप स्वयं में एक उत्साह महसूस करेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी।
उपाय:- रात्रि में गुड़ का सेवन न करें।
पीपल के वृक्ष को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत के फल मन्दे रहेंगे। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव के कारण अपनी कुछ रचनात्मकताओं को छोड़ना पड़ सकता है। आपका रुझान गुप्त विद्याओं की ओर हो सकता है। अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने से बचें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए सकारात्मक है। आप में एक नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा। नकदी धन की स्थिति ठीक होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- सूर्य को जल दें।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले विद्यार्थियों को चाहिए कि सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा संयम से बिताएं। आपका मन शिक्षा से विचलित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। आपको ध्यान रखना होगा कि आपकी स्वयं की मेहनत से ही कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट्स प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन खुश व शांत महसूस करेगा।
उपाय:- मंदिर में केले का दान करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों को चाहिए कि सप्ताह की शुरुआत के समय में कोई अलग काम करने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत कार्य करने से बचें। व्यर्थ के लांछन लग सकते हैं। किसी दोस्त की सलाह मददगार साबित होगी। सप्ताह के अंत में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई गले सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकता है।
उपाय:- जौ को जलप्रवाह करें।
मां सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मूलांक 5 वाले लोगों का मन इस सप्ताह संगीत, नृत्य व अन्य रचनाओं की ओर आकर्षित होगा। सप्ताह की शुरुआत का समय काफी खुशनुमा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। आप पहले हुए अधिक व्यय के कारण खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यलय में बॉस के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय:- कन्या को भोजन करवाएं।
पक्षियों को हरी मूंग दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों के जीवन में इस सप्ताह कोई प्रेम सम्बन्ध दस्तक दे सकता है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। फैशन व डिजाइन से जुड़े लोगों की रचनात्मकता बढ़ेगी। आप किसी नई खोज की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर की साज-सज्जा पर व्यय हो सकता है। सप्ताह के अंत के समय में सेहत का ख्याल रखें। कोई त्वचा विकार सम्भव है।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें।
गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। कोई औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। संतान की ओर से मन चिंतित हो सकता है। सप्ताह के अंत में सरकारी काम बन सकते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं।
काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का इस सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज-मस्ती में बितेगा। आप घूमना-फिरना व दोस्तों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, किसी दुर्घटना की आशंका बनती है। आपकी मेहनत सफल होगी व अनुकूल परिणाम भी प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में भाई से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन का सामना भी करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- चमड़े व लोहे की वस्तुओं का लेन-देन न करें।
शनिवार को सरसों के तेल में छाया दर्शन कर दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रदायी रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से कामों को पूरा कर पाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके लिए पिता का साथ शुभ फलप्रदायी सबित होगा। आफिस में बॉस से बहस की स्थिति को नजरअंदाज करें। अपने गुस्से पर काबू पाएं। किसी कर्मचारी के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं व मीठा भी बांटें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising