Weekly numerology (7-13 August): जन्मतिथि से जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Monday, Sep 07, 2020 - 06:55 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलप्रदायी रहेगा। सरकार से कोई लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो कोई त्वचा सम्बन्धी रोग उत्पन्न हो सकता है सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में किसी साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें। मन प्रसन्न रहेगा। धन उपार्जन के नए मार्ग खुल सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय बहुत शुभ है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है, मन लगाकर अध्ययन करें। किसी शोध के कार्य से जुड़ सकते हैं।
उपाय:- सूर्य को जल दें।
लाल रुमाल पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ मंदी रहेगी। आप किसी सामाजिक कार्य में धन निवेश कर सकते हैं। मन अकारण ही परेशान रहेगा। कार्यों में जल्दबाजी न करें। हालांकि सप्ताह के मध्य तक परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। योग व व्यायाम लाभकारी सिद्ध होंगे। घर के बड़ों के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृद्ध महिला के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह के फल शुभ रहेंगे। स्वयं की मेहनत से सब कार्य बनेंगे। कारोबार व व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशे वाले लोगों की आय में वृद्धि के योग बनते हैं। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। शिक्षा से जुड़े लोग यदि किसी परीक्षा में उतीर्ण होने की तैयारी कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन कविता या कोई लेख लिखने में भी लग सकता है। आपकी रचनात्मकता में इजाफ़ा होगा। घर के किसी बुजुर्ग को सांस सम्बन्धी कोई तकलीफ हो सकती है, ध्यान रखें।
उपाय:- कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।
पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ अकस्मात घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यदि आप किसी अनैतिक कार्य से दूर रहते हैं तो स्वयं की तर्कशक्ति व समय का सदुपयोग कर किसी शोधकार्य में उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। व्यायाम से मन व मस्तिष्क दोनों को सकारात्मक दिशा मिलेगी। सप्ताह के अंत में कारोबार को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण घर के बड़ों से भी बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको चाहिए कि उनकी बातों व सलाह पर विचार किया जाए।
उपाय:- हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक करें।
विद्यार्थी मां सरस्वती को नीले फूल अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। इस सप्ताह मां-बेटी के रिश्तों में मजबूती आएगी। संचार के क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई नेत्र विकार उत्पन्न हो सकता है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इन अवसरों को हाथ से न जाने दें। सप्ताह के मध्य में कार्य की अधिकता के चलते मन कुछ परेशान रहेगा। नकदी धन की कमी हो सकती है। कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। अधिक की लालसा में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें।
उपाय:- तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें।
पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप मौज-मस्ती व घूमने-फिरने पर अधिक खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको चाहिए कि प्रेम सम्बन्धों में स्वयं हावी न हों, यह चीज़ रिश्तों में खटास को जन्म देगी। सप्ताह के अंत का समय रचना व कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपकी रचनात्मकता व सोच अपने चरम पर होगी। यदि आप फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो आपके लिए बेहतर समय है। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। मन लगाकर पढ़ाई करें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान दें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मंदी रहेगी। अकारण ही मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी मंगल कार्य की शुरुआत में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। सतर्कता के साथ समय व्यतीत करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। हालांकि  सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में सुधार आएगा। धन उपार्जन के मार्ग खुलेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आप किसी नई खोज पर कार्यरत हो सकते हैं।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से बचें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। अपनी वाणी में कर्कशता न आने दें। यह चीज़ आपके रिश्तों को प्रभावित करेगी। इस सप्ताह हो सकता है किसी सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ें। किसी प्रकार की गलत संगत का साथ न करें। कार्यों में जल्दबाजी न करें, आप मेहनत करें, जिसके परिणाम आपको अवश्य प्राप्त होंगे। सहकर्मियों से विनम्रता से पेश आएं।
उपाय:- काली उड़द की दाल का दान करें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के फल सामान्य रहेंगे। आपको चाहिए कि अपने गुस्से पर काबू रखें। अपने सेवकों अथवा कारखाने में कर्मचारियों के साथ अच्छे से पेश आएं, अन्यथा बात गम्भीर रूप भी ले सकती है। कोई दोस्त अच्छा सलाहकार व मददगार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके साथ सकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं। आपको चाहिए कि घर के बड़ों की बातों की अवहेलना न करें। सप्ताह के अंत का समय शोध से जुड़े जातकों के लिए अच्छा है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में उतीर्ण होते हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे।
उपाय:- संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं व मीठा भी बांटे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising