सप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह

Sunday, Jan 20, 2019 - 10:16 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष-
लव लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती हैं। नए रिलेशनशिप में भी जा सकते हैं। ध्यान रखें, कन्फ्यूजन में गलत साथी न चुन लें। सख्त रवैये के कारण खामियाज़ा उठाना पड़ सकता है, शिष्टाचार अपनाएंगे तो खुश रहेंगे। इस हफ्ते आपके सब्र का इम्तिहान होगा। जॉब और बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करें, फिर पैसा लगाएं।

वृष- किसी अजनबी को अपना समझने की भूल न करें, धोखा हो सकता है। वाद-विवाद से बच कर रहें। अपने ऊपर नियंत्रण रखें। पार्टनर को इम्प्रेस करने के चक्कर में ज्यादा खर्चा न करें, बजट डावांडोल हो जाएगा। चुनौतियों का सामना करने के लिए रेडी रहें। जो चीज़े आपकी प्रगति को रोक रही हैं, उससे बाहर निकलें। टैक्स और बीमे से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। 

मिथुन- रोमांटिक लाईफ अच्छी रहेगी। सभी मतभेद खत्म होंगे, सुख की वर्षा होगी। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के मामले में कंजूसी बरतें। खुला खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में सभी शिकायतें खत्म हो जाएंगी। नई आर्थिक योजनाओं में पैसा लगाने से पहले सावधानी बरतें।

कर्क-  इस हफ्ते थोड़ा सतर्क रहें, कोई अपना रिश्तों में गलतफहमी ला सकता है। कामकाज में व्यस्तता के चलते लव लाइफ बोरिंग रहेगी। चीज़ें क़ाबू में रखने के लिए शान्त रहें। पार्टनर से धन लाभ का योग है। नए विचारों और आइडिया को प्रैक्टिकल रूप दें। वर्क प्लेस पर आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं लेकिन अपनी ग्रोथ को रूकने न दें।

सिंह- पार्टनर से गलतफहमी की वजह से दूरियां बढ़ेंगी। विनम्र और शालीन तरीके से दिल की बात कहें। वित्तीय तौर पर सुधार के योग हैं। आर्थिक योजनाओं पर कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर गौर करें। वर्क प्लेस पर आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा यकीन न करें।    

कन्या- इस हफ्ते आपकी लव स्टोरी शुरु हो सकती है, प्यार की राह में आगे बढ़ेंगे। अच्छी कम्यूनिकेशन से किसी के दिल पर राज़ कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम न करें मुमकिन है कि भागीदार आपका लाभ उठाएं। मौलिक सोच वालों की सलाह पर गौर करें, फायदा होगा। जीवनसाथी की सेहत तनाव पैदा कर सकती है। 

तुला- अपने प्यार का इजहार करने में समय न लगाएं। लव मैरिज की बात घर पर कर सकते हैं। वाणी में मिठास लाएं अन्यथा किसी अपने को खो देंगे। शिष्टाचार अपनाएंगे तो खुश रहेंगे। मनमौजी बर्ताव परेशानी पैदा कर सकता है। छोटी-मोटी समस्याओं को नज़र अन्दाज करें। व्यक्तिगत और गोपनीय बातों को दूसरों के साथ शेयर न करें।

वृश्चिक- जो युवक-युवतियों अकेले हैं इस हफ्ते उनके मन का मीत मिलेगा। लव लाइफ में बहार आएगी। जीवन में एक नया मोड़ आएगा। वाद-विवाद से दूर रहें। नई योजनाओं और विचारों को प्रैक्टिकल रूप दें। वर्क प्लेस पर सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा। आपकी समझदारी और प्रयास रंग लाएंगे। तल्ख टिप्पणी करने से बचें।

धनु- बिगड़े काम बनाना चाहते हैं तो अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। मन की शांति को भंग न होने दें। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएं नहीं। पार्टनर के साथ रोमानी पल बिता कर बहुत खुशी मिलेगी। प्यार और रोमांस को नई दिशा मिलेगी। हेल्थ को लेकर किसी भी तरह का समझौता न करें। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें।

मकर- पार्टनर के साथ विवाद होने की आशंका हैं। आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। दिमाग़ शांत रखें। इस हफ्ते घर से कहीं दूर जाने का कार्यक्रम बनेगा। दोस्तों और परिवार के बीच तालमेल बना कर रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपने खराब मूड को फैमिली लाइफ से दूर रखें। कोई भी औषधि लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

कुंभ- पार्टनर से बहुत उम्मीदें न लगाएं, तालमेल बनाए रखने के लिए पहल करें। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें। कीमती गिफ्ट का जादू चला कर पार्टनर को खुश करें। धन के लेन-देन को लेकर परिवार में तनाव रहेगा। बच्चों से कोई खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक तौर पर सुधार होगा। स्वार्थी लोगों से बच कर रहें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

मीन- इस हफ्ते शुभ लाभ प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ प्यार भरा बर्ताव करें, संबधों में मधुरता आएगी। जॉब के लिए काल लेटर आ सकता है। फैमिली के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। बच्चों को अपना मित्र बनाएं ताकि वह अपने मन की बात कह पाएं। विदेश जाने की बात चल सकती है। सावधान रहें, इस सप्ताह आपकी लापरवाही से कोई बड़ी गलती हो सकती है।
आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो... (VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising