साप्ताहिक राशिफल: 2019 के दूसरे हफ्ते कैसा रहेगा आपका भाग्य

Sunday, Jan 13, 2019 - 10:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष- जीवनशैली में सुधार आएगा। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। खास लोगों के साथ अच्छे संपर्क बन सकते हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाना होगा, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबारी नया काम शुरु कर सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। सामाजिक क्षेत्र में किसी के प्रति आपके विचार बदलेंगे।

वृष- जो लोग कुछ स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए यह हफ्ता शुभ है। काम पर प्रशंसा मिलेगी।  किसी के फीडबैक के आधार पर की गई कार्रवाई आपके हित में होगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्हें आपके पूरे समर्थन की जरूरत हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा किसी भी अड़चन के बिना पूरी होगी। धन संबंधित मामलों में राहत मिलेगी।

मिथुन- अपनी मनचाही इच्छा को पूरा करने के लिए यह आशाजनक सप्ताह है। सट्टा निवेशों से बच कर रहें, हानि उठानी पड़ सकती है। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं लेकिन अंत में जीत हासिल होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और तरक्की भी हो सकती है। अपनों से प्यार और सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क- किसी नए काम को आरंभ करने का योग है। तर्क-वितर्क से दूर रहें अन्यथा आप हाथ आइ चीज़ से हाथ धो बैठेंगे। क्रोध पर काबू रखें। बुद्धिमत्ता के साथ परिस्थितियों को अपने कंट्रोंल में करें। छोटी यात्रा आर्थिक लाभ देगी। नए अवसर मिलेंगे, उन्हें कैसे अपने अनुकूल बनाना है। यह आप पर निर्भर करता है। प्रमोशन की बात चल सकती है। सामाजिक दायरा और रुतबा बढ़ेगा।

सिंह- नया व्यापार शुरु करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। इस हफ्ते परिवार और दोस्तों के साथ खूब आनंद करेंगे। व्यावसायियों के व्यापार में तेजी आएगी और वो खुद को स्थापित कर पाएंगे। अच्छा पैसा बनने की संभावना है। पारिवारिक उत्सव में आप उन लोगों से मिलेंगे, जिन्हें लंबे समय से नहीं मिल पाएं हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन में बहार आएगी।

कन्या- यह सप्ताह मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। जॉब पर सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता से काम लें। यात्रा करना शुभ रहेगा, टालें नहीं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मेहनत रंग लाएगी और योजनाएं सफल होंगी। दैनिक रोजगार के मामलों में सुधार होने का अंदेशा है। नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आपसी समझ प्यार को मजबूत करेगी।

तुला- इस हफ्ते अपने प्रेम का इजहार करने का मौका मिल सकता है। जिसे आप पंसद करते हैं उसके साथ यात्रा करना आपके लिए रोमांचकारी रहेगा। संपत्ति संबंधित मामले को हल्के में न लें। धार्मिक संस्कारों को न भूलें। घर में कुछ खास होगा। आय में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से यह सप्ताह आपके लिए दिलचस्प रहने वाला है।

वृश्चिक- गुड लक चल रहा है, सपने साकार होंगे। लेन-देन संबंधित परेशानी का हल होगा। धन को जोड़ने के लिए जल्दबाजी न करें। अपने काम से काम रखें, अनावश्यक किसी के साथ न उलझें। यदि एक रास्ता बन्द होगा तो अनेकों नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। लव लाईफ पर सकारात्मक प्रभाव डलेगा। संतान के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

धनु- इस सप्ताह आपकी राहों में कुछ लोग टांग अड़ा सकते हैं। अपने समझौतावादी स्वभाव को छोड़ कूटनीति का रास्ता अपनाएं। जितने प्रयत्न करेंगे उतने परिणाम मिलेंगे। सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर गौर करने के बाद कोई कदम उठाएं। प्यार और सम्मान प्राप्त करेंगे। पाटर्नर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस सप्ताह कार्य स्थल पर आगे बढ़ने का आपको अच्छा मौका मिलेगा।

मकर- आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कमाई कुछ हद तक बढ़ सकती है। किसी नए काम को शुरु करने से पहले उसके अच्छे-बुरे परिणामों को अच्छे से जांच लें। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिश्रम और विनम्रता से किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं। अच्छे व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगे।

कुंभ- धन का प्रवाह तो बना रहेगा लेकिन फालतू के खर्चें भी होंगे। कानूनी मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरों की लापरवाही से आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है, सावधान रहें। हर तरह की अटकलों से बच कर रहें। सरकारी अधिकारियों को कुछ खास मिलने वाला है। किसी खास चीज़ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी।

मीन- फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहेगी लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कोई भी डील फाइनल करने से पहले अपने जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह जिस काम में भी हाथ डालेंगे वह अच्छा रिजल्ट देगी। हर काम आत्मविश्वास से करें। शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। रोमांस का पूरा मज़ा लेंगे।
कब है मकर संक्रांति 14 या 15, जानिए क्यों खाई जाती है इस दिन खिचड़ी ?(video)
 

Niyati Bhandari

Advertising