Weekly Horoscope: फरवरी के दूसरे हफ्ते जानिए, किन राशि वालों को मिलेंगी खुशियां

Sunday, Feb 09, 2020 - 11:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तारीख 09 फरवरी दिन रविवार माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। जैसे कि सब जानते ही हैं कि माघ का पूरा माह ही बेहद खास होता है, ठीक वैसे ही आज माघ पूर्णिमा का दिन भी बहुत ही खास है। कहते हैं कि जो कोई इस दिन दिन गंगा स्नान करता है, उसके सारे पाप भगवान नष्ट कर देते हैं। इसके साथ ही आज के दिन गुरु रविदास जी का जन्म पर्व भी मनाया जाएगा। बता दें कि ये उनका 643 वां जन्म दिवस है। 10 फरवकी से फाल्गुन कृष्ण पक्षारम्भ हो जाएगा। इसके साथ ही अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
Follow us on Instagram

12 फरवरी को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। कहते हैं कि इस दिन लोग भगवान गणपति के नाम का व्रत करते हैं, ताकि उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस दिन भगवान को तिल से बने लड्डू का भोग लगाया जाता है और साथ ही उनके लिए मंदिर में विशेष तौर पर पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी को फाल्गुन संक्रांति और दोपहर 3.03 पर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से 12 राशियों पर इसका प्रभाव अलग होगा। साथ ही इसी दिन सरोजिनी नायडू का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा।  
Follow us on Twitter

अब ये बात तो सबको पता ही है कि वैलेंटाइन्स डे वीक चल रहा है और आज तीसरा दिन जोकि चाकलेट डे के रूप में मनाया जाएगा। कहते हैं कि जो इसांन अपने प्यार का इजहार करना चाहता हो तो वे इन दिनों में कर सकते हैं। वैलेंटाइन्स डे प्रमी जोड़ों के लिए बेहद खास दिन होता है। बहुत से युगल जोड़े अपने प्यार का इजहार इन्हीं दिनों करते हैं। 

Lata

Advertising