Weekly Tarot Horoscope(26th march-1st april): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Sunday, Mar 26, 2023 - 07:26 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की हर परिस्थिति में धैर्य से काम लें, तभी कामयाबी हासिल होगी। व्यापार के लिए ये हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है, लाभ के बहुत से प्रबल योग बन रहे हैं। युवा बेवजह का कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी बढ़िया बना रहेगा लेकिन किसी सदस्य कि सेहत की चिंता सता सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

वृष- इस सप्ताह कोई नया काम शुरू करने के बारे में प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य से काम लें। हफ्ते के मध्य में छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहेंगे। पर्सनल लाइफ में कुछ तनाव जैसे स्थिति बन सकती है इसलिए कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। सेहत के लिए ये हफ्ता सही रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस हफ्ते सारी पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की वजह से प्रमोशन मिलने के चांस हैं। शेयर मार्किट का काम करने वालों को बहुत सा धन लाभ होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन पर जाएंगे। सेहत का ध्यान जरूर रखें।
उपाय- बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- इस सप्ताह किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली हुई सलाह कार्यक्षेत्र में लाभदायक साबित होगी। व्यापार में अपने हर काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों का मन संगीत- नृत्य आदि कलाओं में ज्यादा लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ते आएंगे, घर में खुशी वाला वातावरण बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

सिंह- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से खुशखबरी मिलेगी। आपकी काबिलियत को देखते हुए कोई नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाला माहौल बना रहेगा। बच्चों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत से जुड़ी कोई समस्या तंग कर सकती है।
उपाय- गाय को पहली रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कन्या- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में खुशनुमा समय व्यतीत होगा, सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर कोई व्यापार खोलना चाहते हैं तो उस फैसले को स्थगित कर दें। युवा अपनी कामयाबी की पहली सीढ़ी चढ़कर बहुत ही प्रसन्न होंगे। माइंड को फ्रेश करने के लिए बच्चों के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें वरना तबीयत बिगड़ सकती है।
उपाय-  शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला-
इस सप्ताह किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे। घर के बड़ों की सलाह के बिना कोई काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र पर किसी उच्च अधिकारी के साथ बेकार की बहस में न उलझें नहीं तो इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। छात्रों की एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- ये हफ्ता कारोबार करने वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मुश्किल कार्य को करने के लिए किसी सहकर्मी से सहायता लेनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं खरीदारी पर जाने की योजना बना सकते हैं। युवा किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

धनु- इस वीक थोड़ा भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। व्यापार के लिए सप्ताह का मध्य का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। युवा वर्ग कोई नया हुनर सीखने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। सेहत के लिए समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मकर- इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके विरुद्ध हो सकती हैं, संभल कर काम करें। बिजनेस में समय थोड़ा परेशानियों वाला होगा। युवा वर्ग बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवार में सप्ताह के अंत का समय थोड़ा मुश्किल वाला होगा। मानसिक तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है।  
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा-  उत्तर
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। व्यापार में धन की स्थिति थोड़ा कमजोर रहने वाली है। विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा के लिए योजना बनाएंगे। बेवजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं दूर यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। बी.पी और शुगर के मरीज समय-समय पर अपना चेकअप करवाते रहें।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का समान अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मीन- यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। कारोबारियों को बड़े व नए प्राॅजेक्ट मिलेंगे, जिससे ऊंचाइयों को छुएंगे। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। परिवार के सहयोग से बड़े कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

Niyati Bhandari

Advertising