साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते सितारों की चाल लाई है आपके लिए कुछ खास

Sunday, Mar 29, 2020 - 11:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Weekly horoscope: प्रस्तुत सप्ताह का आरंभ 29 मार्च, चैत्र शुक्ल तिथि पंचमी, रविवार से हो रहा है। इसका समापन 4 अप्रैल, चैत्र शुक्ल तिथि कायदा एकादशी, शनिवार को होगा। कल 30 मार्च को देवगुरु बृहस्पति सुबह धनु राशि से अपनी नीच राशि मकर में गोचर करेंगे। फिर 30 जून तक ये शनि देव के साथ रहने वाले हैं। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-

इस हफ्ते आएंगे ये व्रत और त्यौहार
30 मार्च
को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय अर्थात भगवान स्कन्ध को समर्पित है। भगवान शंकर के तेज से उत्पन्न स्कंद की छह कृतिकाओं ने रक्षा की थी। अत: उनकी पूजा, दीपों, वस्त्रों, अलंकरणों व खिलौनों के रूप में की जाती है।

1 अप्रैल को श्री दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इनके पूजन, व्रत व उपाय से ज़मीन-जायदाद में लाभ मिलता है, सुख-सुविधा में वृद्धि होती है, जीवन में ऐश्वर्य आता है। 

2 अप्रैल को श्री दुर्गा नवमी के साथ चैत्र नवरात्रे समाप्त हो जाएंगे। 2 साल से 5 साल तक की कन्याओं की पूजा होगी। उन्हें उपहार, दान, दक्षिणा देकर खुश करेंगे तो मां नवदुर्गा भी खुश होंगी। श्री राम नवमी पर भगवान श्रीरामचन्द्र जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।   

4 अप्रैल को कायदा एकादशी व्रत आएगा। श्री विष्णु के निमित्त व्रत और पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Niyati Bhandari

Advertising