Weekly Horoscope: ये हफ्ता लाया है इन राशि वालों के लिए खुशियों की बहार

Monday, Feb 17, 2020 - 01:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर आप में से बहुत से लोगों में ऐसा उत्साह देखा होगा कि वे जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला समय कैसा बीतेगा। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आपकी राशि के मुताबिक कि आपका ये सप्ताह किस तरह से बीतेगा, इसके लिए करें यहां क्लिक। 

इस सप्ताह विजया एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो साल में आने वाली सभी एकादशी खास होती है लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। स्कंद पुराण के एकादशी महात्म्य अध्याय में सभी एकादशियों का महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को अपने कार्यों में विजय प्राप्त होती है। इस विजया एकादशी के महात्म्य को सुनने व पढ़ने से ही समस्त पापों का नाश हो जाता है।
Follow us on Twitter

इसी के साथ 20 फरवरी को प्रदोष व्रत पड़ रहा है, जोकि इस बार गुरुवार के दिन है तो इस गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव के साथ देवी पार्वती का पूजन होता है और साथ ही ये पूजा शाम के समय की जाती है। 
Follow us on Instagram

21 फरवरी दिन शुक्रवार को श्री महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था, इसलिए ये पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बहुत से लोग इस दिन भगवान शिव से वरदान पाने के लिए चार पहर की पूजा करते हैं, जिसका फल उन्हें बहुत जल्दी ही मिलता है। 

Lata

Advertising