साप्ताहिक राशिफल- इन राशि वालों के लिए रहेगा ये हफ्ता बहुत अहम

Sunday, Nov 10, 2019 - 11:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज तारीख 10 नवंबर दिन रविवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र का योग है। बता दें कि कार्तिक महीने का अंतिम पड़ाव है। यानि कि 12 नवंबर को कार्तिक मास का समापन हो जाएगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन हिंदू धर्म में बहुत ही खास होता है। इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। कहते हैं कि गंगा या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धूल जाते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों ने पूरे कार्तिक महीने में दीप-दान नहीं किया होता वे पूर्णिमा पर किसी नदी में दीप दान करें तो भी उन्हें पूरे कार्तिक मास का पुण्य मिलता है। इसी के चलते चातुर्मास्य का समापन भी हो जाएगा। बता दें कि या हफ्ता 10 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व भी मनाया जाएगा। इस खास मौके को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ प्रकाश पर्व की धूम खासी देखने को मिल रही है। इसके सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह भरा हुआ है। इसी खास दिन यानि 12 नवंबर को श्री सत्य नारायण व्रत का पालन भी किया जाएगा। 14 नवंबर को श्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस जोकि बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, वे भी मनाया जाएगा।  इसी दिन वर्ल्ड डायबिटीज डे भी मनाया जाता है। 
 

Lata

Advertising