व्रत और त्योहारः 18 अगस्त से 24 अगस्त, 2019 तक

Sunday, Aug 18, 2019 - 10:44 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी भाद्रपद प्रविष्टे 2, भाद्रप्रद कृष्ण तिथि तृतीया, रविवार, विक्रमी सम्वत् 2076, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 27 (श्रावण) को होकर समाप्ति विक्रमी भाद्रपद प्रविष्टे 8, भाद्रपद कृष्ण तिथि अष्टमी, शनिवार को होगी।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: 18 अगस्त कज्जली तृतीया

19 अगस्त की गणेश (संकष्ट) चतुर्थी व्रत, श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत, नया पारसी साल शुरू

20 अगस्त श्री राजीव गांधी जन्म दिवस, संत हरचंद सिंह लौंगोवाल बलिदान दिवस

21 अगस्त चंदन षष्ठी व्रत, हल षष्ठी

22 अगस्त शीतला सप्तमी

23 अगस्त दूर्वाष्टमी व्रत, श्री महाकाली जयंती, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त), श्री कृष्णावतार जयंती, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व  (रामबन), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व (श्री बद्रीनाथ धाम) और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व (दरबार श्री पिंडोरी धाम, गुरदासपुर) प्रारंभ, राष्ट्रीय शक भाद्रपद मास तथा शरद ऋतु प्रारंभ

24 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव) व्रत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (मथुरा), संत ज्ञानेश्वर जयंती।  

Lata

Advertising