Wearing Clothes of These Colors: शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों तक खास रंगों के वस्त्र पहन कर करें देवी पूजन

Saturday, Oct 14, 2023 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Worship Goddess by wearing clothes of special colors for 9 days: नवदुर्गा के नौ रूपों की अराधना का पर्व नवरात्रि 28 मार्च से आरंभ हो रहा है। इन नौ दिनों में देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु हर संभव प्रयास करते हैं। मान्यता है की इन नौ दिनों में दिन के अनुसार विशेष रंग के वस्त्र पहने जाएं तो मां प्रसन्न होती हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में नवरात्रि की विशेष धूम होती है। यहां के वासी भी नौ दिनों में इस रंग प्रणाली को अपनाते हैं। आप भी मां की कृपा चाहते हैं तो नवरात्रि के हर दिन शुभ रंग के कपड़े पहनें। न केवल देवी पूजन में बल्कि सारा दिन भी इसी रंग के वस्त्र पहने जा सकते हैं। अगर शुभ रंग के कपड़े आपके पास न हो तो उस रंग के आभूषण, अंडर गारमेंट्स या एसेसरीज भी पहन सकते हैं।



नवरात्रि के पहले दिन की प्रधान देवी शैलपुत्री हैं। इस रोज ग्रे रंग पहनने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी के पूजन का विधान है। इस रोज ऑरेंज रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्रि के तीसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर देवी चंद्रघंटा की पूजा करें। 

नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा स्वरूप का पूजन करें और लाल रंग के कपड़े पहनें।



नवरात्रि के पांचवे दिन नीले रंग के वस्त्र पहन कर देवी के स्कंदमाता रूप की आराधना करें।

नवरात्रि के छटे दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर देवी कात्यायनी की उपासना करें।

नवरात्रि की सप्तमी तिथि को हरा रंग पहन कर देवी के कालरात्रि स्वरुप की पूजा करें। महिलाओं के लिए इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहनना और दान करना शुभ रहेगा।

नौ नवरात्रि में अष्टमी तिथि का महत्व सबसे अधिक होता है। इस दिन की प्रधान देवी महागौरी हैं, मोरपंखी पोशाक पहनने से देवी मां की कृपा मिलेगी।



नौवां नवरात्रि नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन समस्त सिद्धियों की दात्री देवी  सिद्धिदात्री का पूजन होता है। नौंवे दिन जामुनी रंग के परिधान धारण करें।

 

Niyati Bhandari

Advertising