भारत कई धर्मों के लोगों का घर: अमरीका
punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वाशिंगटन (प.स.): अमरीका ने मंगलवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है। वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।अमरीका ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति के लिए चीन, पाकिस्तान और म्यांमार सहित 12 देशों को ‘विशेष चिंताजनक देश’ घोषित किया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया भर में सरकारें और गैर-सरकारी ताकतें लोगों को उनके धर्म के आधार पर परेशान करती हैं, धमकाती हैं, जेल भेजती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी हत्या भी की जाती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यकीनन भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां कई धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर हमारी वाॢषक रिपोर्ट में सामने आई कुछ चिंताओं पर हमने भारत के संदर्भ में संज्ञान लिया।
हम सभी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे और इसमें भारत भी शामिल है।’’
उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन भारत सरकार को सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।