Kundli Tv- Life में लाना चाहते हैं Romance, तो अपनाएं ये Tips

Thursday, Aug 09, 2018 - 04:38 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

खुशहाल जीवन की कामना तो आज के समय में हर किसी की होती है। सब अपनी जिंदगी को सुखी बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार एेसा होता है कि हर नाकाम कोशिशों के बावजूद भी कहीं न कहीं कोई कमी रह ही जाती है, जिससे व्यक्ति को वो खुशियां हासिल नहीं हो पाती हैं। इंसान को केवल इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अगर बूरा टाइम भी आता है तो वह हमेशा के लिए नहीं होता है। कभी न कभी अच्छा समय भी आएगा। ज्योतिष के अनुसार मनुष्य की कुंडली में कई एेसे ग्रह भी होते हैं जो हमाने जीवन में बूरा समय लाते हैं। तो आज आपको कुछ एेसे उपायों के बारे में बताएंगे जिस को अपनाने से स्त्री या पुरुष की लाइफ में खुशहाली आएगी।  

सुबह उठते समय सबसे पहले अपने इष्ट देव को नमस्कार कीजिए और अपने दिन को शुभ बनाने के लिए उनसे प्रार्थना करनी चाहिए। यदि रोजाना एेसा ही किया जाए तो आपके मन में सकारात्मकता का संचार बना रहेगा।

हर रोज घर से बाहर जाने के लिए कुछ खाकर निकलना चाहिए। जैसे- सोमवार को घर से निकलने से पहले आईने में अपना चेहरा देखना, मंगलवार को मिठाई या गुड आदि खाकर घर से बाहर निकलना, बुधवार को हरे धनिए की कुछ पत्तियां, गुरुवार को सरसों के कुछ दाने, शुक्रवार को दही और शनिवार को तेल से बने व्यंजन खाकर ही घर से निकलना चाहिए। एेसा करने से बूरा समय जल्दी दूर हो जाता है।   

हर व्यक्ति को मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें मीठा पान अर्पित कर, तेल का दीपक जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  

प्राचीन समय से ही दान करने का प्रचलन काफी रहा है और आज के समय में भी इसकी महत्वता बताई गई है। रोजाना कम से कम किसी एक गरीब को गुड़ चना या धन का दान करना चाहिए, इससे परिवार में बरकत बनी रहती है और उस इंसान की दुआएं भी मिलती है। 

हर सोमवार और मंगलवार को पति-पत्नी दोनों मिलकर माता गौरी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। इससे दोनों का जीवन सुखी और प्रेम पूर्वक व्यतीत होता है। 

जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किसी मंदिर या स्थान पर एक पीपल का पौधा लगाएं और उसकी रोजाना देखभाल भी करें। 

बैडरुम में सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला दीजिए। इसकी सुगंध से नकारात्मकता दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है। 

अपने घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए रोज घर में गूगल जलाएं। 

बूरी नजर से बचने के लिए दिन में दो बार एक रोटी लीजिए इस रोटी को अपने ऊपर से 11 बार वार कर किसी कुत्ते को खिलाएं। 

क्या आपकी भी शादी में हो रही देरी (देखें VIDEO)

 

Lata

Advertising