लड़का नहीं लड़की पाने के इच्छुक हैं तो आज ही घर के पास लगा लें ये पौधा

Friday, Aug 16, 2019 - 04:37 PM (IST)

येे नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
पहले समय में जब भी किसी शादीशुदा जोड़े से पूछा जाता था कि उन्हें औलाद के रूप में लड़का चाहिए या लड़की तो उनमें से लगभग दंपत्ति का उत्तर होता था लड़का। क्योंकि हर किसी को लगता था कि मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा अगर कोई बन सकता है तो वो केवल एक लड़का ही है। मगर आज के इस दौर में लड़का-लड़की को सामान्य माना जाने लगा है। बल्कि लोग लड़कों से ज्यादा लड़कियों की कामना करते हैं। क्योंकि आज के समय लड़कियां-लड़कों से हर क्षेत्र में आगे हैं। ऐसे कई और कारण भी हैं जिसके चलते लोग लड़का ही नहीं बल्कि लड़कियों की कामना रखते हैं। लेकिन केवल कामना करने से होने कोई मिल जाए ऐसा हो जाए ये संभव नहीं। इसके अलावा इसके लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी करने पड़ते हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास उपाय करने से कन्या की प्राप्ति की जा सकती है। तो आइए जानते हैं कैसे साथ ही जानेंगे कुछ अद्भुत जिससे मिलेगा आपको लाभ-

इतना तो सब जानते हैं कि मानव जीवन में पेड़-पौधों का विशेष महत्‍व है। इनके आस-पास होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है। लेकिन आपको बता दें इसके अलावा पेड़ पौधे आपकी इस कामना यानि कन्या प्राप्ति की इच्छा में विशेष महत्व रखते हैं। आइए जानें कैसे-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जामुन का पौधा रोपने से कन्या की कामना करने वालों की इच्छा जल्द पूरी होती है। तो अघर आप भी सौभाग्य के रूप में कन्या को पाना चाहते है तो आज ही अपने घर में जामुन का पौधा रोपें। इसके अलावा गुणी और आज्ञाकारी औलाद पाना चाहते हैं तो पलाश का पेड़ लगाना शुभकारक होता है।
इसके अलावा कहा जाता है कि जिस जलाशय के पास पीपल का वृक्ष होता है तो मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। जो व्‍यक्ति जलाशय के पास पीपल का पौधरोपण करता है उसे पुण्‍य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फल वाले वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग घर में नहीं करना चाहिए। अच्छा नहीं माना जाता।

नीम का पेड़ लगाने से आयु में वृद्धि होती है साथ ही सूर्यदेव की कृपा प्राप्‍त होती है। अशोक का वृक्ष लगाने से शोक से मुक्ति मिलती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी पौधा घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

कुछ लोग भवन निर्माण के लिए जगह लेने से पहले ज़मीन का ठीक से जायजा नहीं करते तो उन्हें बता दें कि भवन निर्माण के पहले उन्हें ये देख लेना चाहिए भूमि पर वृक्ष, झाड़ी, घास, कांटेदार वृक्ष आदि न हों। इसके विपरीत वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस भूमि पर पपीता, आंवला, अमरूद, अनार, पलाश के वृक्ष हों वह भूमि भवन निर्माण के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।

Jyoti

Advertising