Vrishabha Sankranti: जानें, वृषभ संक्रांति के बाद कैसी रहेगी वृष राशि वाले जातको की Life

Tuesday, May 16, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrishabha Sankranti 2023: सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहा जाता है। पूरे साल में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं और हर एक संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। हिन्दू धर्म में संक्रांति का समय बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन पितृ तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि का बहुत महत्व होता है। इस समय सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में हैं और 15 मई, 2023 को वो वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में सूर्य के प्रवेश को वृषभ संक्रांति कहा जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Taurus yearly horoscope after Vrishabh Sankranti वृषभ संक्रांति के बाद वृष राशि का वार्षिक राशिफल

करियर की स्थिति
वृषभ राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में इस साल अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शनि आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में विराजमान रहेंगे। जिससे करियर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस साल आपको बीते वर्षों में किए गए अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको भी सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि इस राशि के व्यापारियों के लिए यह साल थोड़ा चुनौतियों भरा साबित होगा। इस साल आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। इस साल के अंत में राहु आपके लाभ भाव में प्रवेश करेंगे इसलिए जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें। जल्‍दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से इस साल आपको बचना चाहिए।

आर्थिक स्थिति
वृषभ राशि के लोगों के आर्थिक पक्ष की बात की जाए तो साल के पहले 3 महीने चुनौतियों भरे रह सकते हैं। धन को संचित करने में इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अचानक से धन खर्च होगा, जिससे मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। हालांकि अप्रैल के बाद आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों को आय के नए स्रोत इस दौरान मिल सकते हैं। साल के अंत में आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो कुछ लोग नए रिश्ते में इस साल आ सकते हैं। हालांकि प्रेम जीवन में अपने लव पार्टनर को आकर्षित करने के लिए आपका पैसा खूब खर्च हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास से इस साल हो सकती है। हालांकि जो लोग अपने किसी सहकर्मी के प्रेम में पड़े हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा। दिल की बातों को जितना छुपाकर रखेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल मिलाजुला साबित होगा। साल की शुरुआत में आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें किसी तरह का सरप्राइज दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन की गाड़ी साल के मध्य में बहुत अच्छी तरह से चलेगी लेकिन साल के अंत में कुछ दिक्कतें वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं।

पारिवारिक जीवन
वृषभ राशि के लोग इस साल काम के प्रति बहुत फोक्स्ड नजर आएंगे। जिसके कारण परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका इनको नहीं मिलेगा। घर वालों को आपसे शिकायत रहेगी कि आप पर्याप्त समय उनको नहीं देते। गुरु के आपके द्वादश भाव में आने की वजह घर के किसी सदस्य की तबीयत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपका धन भी उनकी सेहत पर खर्च हो सकता है। हालांकि इस राशि के कुछ लोगों को धार्मिक यात्राएं करने का मौका मिलेगा और ये यात्राएं घर के लोगों के साथ हो सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर वृषभ राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी।

सेहत
सेहत की बात की जाए तो वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को हृदय संबंधित परेशानी भी हो सकती है। आपको इस साल अपनी सेहत को दुरुस्त करने के लिए समय निकालना चाहिए। अगर आप किसी पहाड़ी जगह पर घूमने जाते हैं तो आपकी कई मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं, जिससे सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे।

वृषभ संक्रांति पूजा विधि और मंत्र
वृषभ संक्रांति के दिन ब्रह्म बेला में उठें और घर की साफ-सफाई करें। इसके पश्चात स्नान ध्यान करें। घर पर ही गंगा जल मिश्रित पानी से स्नान करें। इसके बाद सर्वप्रथम भगवान सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का जरूर उच्चारण करें।

एहि सूर्य! सहस्त्रांशो! तेजो राशे! जगत्पते!
अनुकम्प्यं मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर!

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
https://instagram.com/panditshudhanshutiwariji?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==
9005804317

 

Niyati Bhandari

Advertising