Vivah muhurat: शादी के लड्डू खाने का इंतज़ार हुआ खत्म, इस तारीख से शुरू होंगी शादियां

Friday, Nov 18, 2022 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vivah muhurat 2022: हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले मुहूर्त निकाला जाता है। इसी तरह विवाह में तारीख तय करते समय मुहूर्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शास्त्रों के अनुसार बिना मुहूर्त के शुभ काम करने से कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निंद्रा में चले जाते हैं। इस समय में सारे शुभ काम रुक जाते हैं। उनके उठने के बाद ही मंगलमय काम आरंभ किये जाते हैं जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, सगाई आदि।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shaadi Shubh Muhurta 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक साल में कुल 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं। इनमें आखा तीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़ली नवमी (भडल्या नवमी, कंदर्प नवमी)। इन मौकों पर मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य हो सकते हैं। इस वर्ष देवउठनी एकादशी पर शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत नहीं हुई। अब 20 नवंबर, 2022  को वे उदित होने जा रहे हैं। इसके बाद ही सारे शुभ काम शुरू होंगे।

Wedding date Muhurat 2022: तो चलिए हम आपको बताते है की पंचांग के अनुसार, नवंबर-दिसंबर महीने में शादी के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें शादी करना शुभ माना जा रहा है। डालिए इन तारीखों पर नज़र।

Vivah muhurat 2022 november नवंबर महीने में विवाह की शुभ तारीखें
21 और 24 नवंबर- मुहूर्त:
शाम 3:04 पी.एम से रात 7:37 पी.एम

25 और 26 नवंबर- मुहूर्त: रात 10:45 पी.एम से सुबह 6:52 ए.एम

27 नवंबर 2022- मुहूर्त: रात 09.34 पी.एम से सुबह 06.54, ए.एम, 28 नवंबर तक

28 नवंबर 2022- मुहूर्त: सुबह 6:54 ए.एम से सुबह 10:20 ए.एम तक


Vivah muhurat 2022 december दिसंबर महीने में विवाह की शुभ तारीखें
2 और 3 दिसंबर- मुहूर्त:
सुबह 7:30 ए.एम से सुबह 6:58 ए.एम, 3 दिसंबर तक

7 और 8 दिसंबर- मुहूर्त: रात 8:46 पी.एम से सुबह 07:01 ए.एम तक, 8 दिसंबर तक

9 दिसंबर- मुहूर्त: सुबह 7:02 ए.एम से दोपहर 2:59 पी.एम तक

Niyati Bhandari

Advertising