आपके सोने का तरीका बताएगा कितने भाग्यशाली हैं आप !

Tuesday, May 14, 2019 - 04:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि आप सब जानते हैं कि हमारे हर एक ग्रंथ में हर किसी चीज़ को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। ठीक उसी तरह सोने को लेकर बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है, जोकि हर इंसान को ध्यान में रखनी चाहिए। कहते हैं कि जो व्यक्ति इन बातों को ध्यान में नहीं रखता, तो उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है या फिर उन्हें आर्थिक समस्या भी हो सकती है। जैसे कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोते समय किसी के भी पैर दरवाज़े पर नहीं होने चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन रूक जाता है। वैसे तो सबका सोने का अपना तरीका होता है, लेकिन आपके सोने का वही तरीका आपको लकी व अनलकी बनाता है। तो चलिए आगे जानते हैं कि शास्त्रों में सोने को लेकर कौन सा तरीका बताया गया है। 

विष्णु पुराण के अनुसार सोते समय व्यक्ति के पैर पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर पैर हाेने चाहिए। इससे सेहत संबंधी परेशानियां नहीं होती।

महाभारत में बताया गया है कि हर व्यक्ति को सोने से पहले हाथ, मुंह और पांव धोकर सोना चाहिए। जूठे मुंह सोने से इंसान को धीरे-धीरे बहुत सी बीमारियां घेर लेती हैं।  

मनु और अत्रिस्मृति में बताया गया है कि गीले पैर रखकर भी नहीं सोना चाहिए। वरना लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है।

ऐसा माना जाता है कि सोते समय मुंह में पान या दूसरी कोई भी चीज़ नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि अगर माथे पर तिलक या बिंदी भी लगी हो तो भी उसे हटा कर ही सोना चाहिए। 

कई लोगों की आदत होती है कि वह कम कपड़ों के सोते हैं, लेकिन शास्त्रों में बिना कपड़ों के सोने पर मनाही बताई गई है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को दोष लगता है और घर में दरिद्रता आती है।

Lata

Advertising