Vishnu Ji Ke Priye Rashi: भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है यह राशियां, जीवन में मिलती है सफलता

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vishnu Ji Ke Priye Rashi: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार और धर्म के रक्षक के रूप में माना जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत खास और शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो विशेष रूप से भगवान विष्णु को प्रिय होती हैं। इन राशियों के जातकों पर विष्णु जी की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं भगवान विष्णु की प्रिय राशियों के बारे में-

PunjabKesari Vishnu Ji Ke Priy Rashi

धनु राशि 
धनु राशि भी भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के जातक स्वभाव से धार्मिक, दयालु और परोपकारी होते हैं। धनु राशि के जातकों की लव लाइफ में रोमांस की कमी नहीं होती। इन्हें करियर और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से दृढ़ निश्चयी और रहस्यमयी होते हैं। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ता है। आर्थिक जीवन में स्थिरता आती है। किसी की मदद करने में यह संकोच नहीं करते हैं। इस राशि के लोगों को संघर्ष के बावजूद सफलता प्राप्त होती है।

PunjabKesari Vishnu Ji Ke Priy Rashi

तुला राशि
तुला राशि के जातक संतुलित और न्यायप्रिय होते हैं। इस राशि के जातकों को समाज में आदर और सम्मान की प्राप्ति होती है।
विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने की शक्ति मिलती है। आर्थिक जीवन में समृद्धि आती है। यह थोड़ा धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले होते हैं। 

मीन राशि
मीन राशि भगवान विष्णु की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इन लोग जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है। जीवन मानसिक शांति बनी रहती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों को   विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान विष्णु का साथ मिलता है। 

PunjabKesari Vishnu Ji Ke Priy Rashi

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News